Bank Holidays June 2023: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस महीने (जून 2023) में बैंक बारह दिनों तक बंद रहेंगे, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार भी शामिल हैं। इनमें से छह छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सूचीबद्ध हैं, जबकि शेष छह दिन सप्ताहांत की छुट्टियां हैं। इनमें रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों को तीन ब्रैकेट में रखा है। एक निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अवकाश; दूसरे निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे के तहत छुट्टियां; और तीसरी क्लोजिंग के दौरान।
जून 2023 में बैंक अवकाश: पूरी लिस्ट देखें
- 4 जून 2023: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 10 जून 2023: दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 11 जून 2023: रविवार को सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 15 जून 2023: राजा संक्रांति के उपलक्ष्य में ओडिशा और मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
- 18 जून 2023: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 20 जून 2023: रथ यात्रा के चलते ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
- 24 जून 2023: चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 25 जून 2023: रविवार को बैंकों की छुट्टी रहती है।
- 26 जून 2023: खर्ची पूजा के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 जून 2023: ईद उल अजहा के लिए केरल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 जून 2023: ईद उल अजहा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
- 30 जून 2023: रीमा ईद उल अजहा के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
लोगों को अपनी शाखा में जाने की योजना बनाने से पहले जून में बैंक की छुट्टियों पर नजर रखनी चाहिए। इसके अलावा, यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के करेंसी नोटों को बदलने का आदेश जारी किया है और लोग तेजी से बैंक पहुंच रहे हैं तो शाखा जाने से पहले इन ऑफ्स पर नजर मार लें। वैसे इन नोटों को बदलने की समय सीमा 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
46 mins agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
2 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
3 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
6 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
7 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
22 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
23 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines