Bank Holidays: यहां लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in September: लगातार 3 दिन के लिए यहां पर बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में कब-कब बैंकों की छुट्टी रहेगी?

Bank Holidays in September upcoming days

बैंकों की छुट्टी

Bank Holidays in September: बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट हर महीने की शुरुआत से पहले ही जारी कर दी जाती है। सितंबर महीने में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? इसकी लिस्ट भी पहले ही सामने आ चुकी थी और ये महीना कई खास अवसर के कारण बैंक के कर्मचारियों के लिए खास भी हो सकता है। दूसरे, चौथे शनिवार और रविवार के अलावा भी बैंकों की छुट्टी रहती है। हालांकि, इन बैंक हॉलिडे की लिस्ट में हर बार देशभर के सभी बैंकों का नाम शामिल नहीं रहा है।

विज्ञापन

कुछ खास अवसर पर चुनिंदा शहर या राज्य के बैंक बंद रहे। जबकि, कुछ खास मौके पर देशभर के सभी बैंक बंद रहे हैं। आगामी दिनों में एक या दो दिन नहीं बल्कि चार दिनों के लिए बैंकों पर ताला लगा रहने वाला है, लेकिन लगातार 3 दिन के लिए कुछ ही जगहों के बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि आपके शहर में बैंकों की छुट्टी कब-कब रहेगी?

विज्ञापन

देशभर में लगातार 2 दिन बैंकों की छुट्टी

भारत के सभी बैंक 15 सितंबर और 16 सितंबर को बंद रहने वाले हैं। 15 सितंबर को ओणम और रविवार भी है जिस वजह से बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है। बात करें 16 सितंबर की तो इस दिन ईद-ए-मिलाद है जिस वजह से इस बार सोमवार को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। इस तरह से देशभर के बैंकों की छुट्टी दो दिनों तक रहने वाली है।

विज्ञापन

यहां लगातार 3 दिन के लिए बैंक रहेंगे बंद 

देशभर में 15 और 16 सितंबर के बाद 17 सितंबर, मंगलवार को सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। इंद्र जात्रा के अवसर पर सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस तरह से सिक्किम में लगातार 3 दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे।

September Bank Holidays List 2024

18 सितंबर को श्री नारायण गुरु जयंती है और इस अवसर पर केरल में बैंक बंद रहेंगे। 19 सितंबर को सभी बैंक खुले रहेंगे। जबकि, 20 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के कारण श्रीनगर और जम्मू में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर 21 सितंबर को केरल में बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

22 सितंबर को रविवार के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है। 23 सितंबर को महाराजा हरिसिंह जी जयंती के अवसर पर श्रीनगर और जम्मू में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 28 सितंबर को चौथा शनिवार और 29 सितंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ