Bank Holidays in September: सितंबर महीने के शुरुआती दिन कई खास अवसर रहे हैं। जबकि, महीने के खत्म होने से पहले भी कई त्योहार और खास दिन हैं, जिस कारण पब्लिक हॉलिडे भी है। यहां तक कि बैंकों की भी छुट्टी है। हर महीने की शुरुआत से पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से छुट्टी की सूची को जारी कर दिया जाता है। इनमें दूसरे, चौथे शनिवार के अलावा रविवार और कुछ खास दिनों की छुट्टियां शामिल होती हैं। बैंकों की ये छुट्टी राज्य स्तर या राष्ट्रीय स्तर के साथ होती हैं। आगामी दिनों में लगातार 6 दिन के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं, लेकिन सभी दिन पूरे देश के बैंक बंद नहीं है।
जी हां, 6 दिन पड़ने वाली ये छुट्टियां अलग-अलग राज्य और शहरों के बैंकों के लिए है। जबकि, इनमें कुछ दिन ऐसे भी जब देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि 13 से 18 सितंबर तक देश में कहां-कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी।
लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक
13 सितंबर, शुक्रवार को रामदेव जयंती और तेजा दशमी के चलते राजस्थान में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
14 सितंबर, शनिवार को महीने के दूसरे शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
15 सितंबर, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी है।
ये भी पढ़ें- Public Holidays: लगातार 4 दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर रहेंगे बंद!
16 सितंबर, सोमवार को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
17 सितंबर, मंगलवार को इंद्र जात्रा के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
18 सितंबर, बुधवार को श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर केरल में बैंकों की छुट्टी है।
September Bank Holidays 2024
20 सितंबर, शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर श्रीनगर और जम्मू में बैंक में बंद रहेंगे।
21 सितंबर, बुधवार को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक में बंद रहेंगे।
22 सितंबर, रविवार को देशभर के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
23 सितंबर, सोमवार को महाराजा हरिसिंह जी जयंती पर श्रीनगर और जम्मू में बैंक में बंद रहेंगे।
28 सितंबर, शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
29 सितंबर, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी है।
ये भी पढ़ें- ये 5 बैंक दे रहे हैं 5 साल के Fixed Deposit पर तगड़ी ब्याज दरें!
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
53 mins agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
1 hr ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines