Bank Holidays in May: मई के शुरुआत में कई जगहों पर बैंक बंद रहे। आने वाले दिनों में देश के कई राज्य और शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा लोकसभा चुनाव और अन्य खास अवसर के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। कुछ राज्यों में लगातार 2 दिन, कहीं लगातार 3 दिन तो कहीं लगातार 4 दिन, बैंकों की छुट्टी रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट (RBI Bank Holiday List) महीने की शुरुआत से पहले ही जारी कर दी थी, आइए जानते हैं मई में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं?
कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
देश भर में चुनावी (Lok Sabha General Election 2024) माहौल चल रहा है। अब तक तीन फेज की वोटिंग हो चुकी है। जबकि, चौथे फेज की वोटिंग 13 मई 2024 को होने वाली है। इस दौरान कुछ जगहों पर पब्लिक हॉलिडे है। जबकि, इस दिन से पहले 10 मई को अक्षय तृतीया है और इस अवसर पर भी कई जगह बैंक बंद रहेंगे।
लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
10 मई 2024- कर्नाटक में बसव जयंती (Basava Jayanti) या अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
11 मई 2024- दूसरा शनिवार होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
12 मई 2024- रविवार होने के कारण देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
13 मई 2024- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के कारण श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Paytm और Google Pay से डिजिटल गोल्ड खरीदने के 7 Steps
Bank Holiday List May 2024
16 मई 2024- राज्य दिवस के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
19 मई 2024- रविवार होने के कारण देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
20 मई 2024- लोकसभा आम चुनाव 2024 के कारण महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
23 मई 2024- बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर चंडीगढ़, त्रिपुरा, मिजोरम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, श्रीनगर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
25 मई 2024- लोकसभा चुनाव/ नजरूल जयंती/ चौथे शनिवार के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
26 मई 2024- रविवार होने के कारण देश भर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- सोने की 4 स्कीम में निवेश करने पर मिलता है अच्छा रिटर्न!
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
29 mins agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
1 hr agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
1 hr agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
2 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
4 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines