Bank Holidays in May 2024: अप्रैल का महीना लगभग समाप्त हो चुका है। इसके बाद साल 2024 के पांचवे महीने की शुरुआत हो जाएगी। मई की शुरुआत के साथ ही काफी जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस महीने कई खास दिन रहेंगे और इस दौरान देश में कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। मजदूर दिवस (Labour Day 2024), रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती (Rabindranath Tagore Jayanti 2024) और अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) जैसे खास दिन रहेंगे।
आरबीआई के अनुसार मई के महीने में कुल 14 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टिया रहंगी। जबकि, मई के पहले सप्ताह में 2 दिन के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि कब और कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी?
मई के पहले सप्ताह 2 दिन बंद रहेंगे बैंक
मई की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई जगह बैंकों की छुट्टी रहेगी। 1 मई, बुधवार को मजदूर दिवस है। इसके अलावा महाराष्ट्र दिवस भी है। इस अवसर पर मुंबई समेत कई जगहों पर बैंकों हॉलिडे रहेगी। इसके अलावा 5 मई 2025 को रविवार होने के कारण देशभर में साप्ताहिक छुट्टी होने की वजह से बैंकों बंद रहेंगे।
1 मई 2024 को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
- मुंबई
- नागपुर
- पणजी
- पटना
- चेन्नई
- कोच्चि
- तेलंगाना
- इंफाल
- कोलकाता
- बेलापुर
- बेंगलुरु
- आंध्र प्रदेश
- चेन्नई
- गुवाहाटी
- तिरुवनंतपुरम
मई में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
8 मई, बुधवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। इस मौके पर कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 10 मई, शुक्रवार को अक्षय तृतीया है और इस अवसर पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे। बेंगलुरु में 10 मई से 12 मई तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। देशभर के बैंक 11 मई को चौथे शनिवार और 12 मई को रविवार होने के कारण बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- क्या भारत में बंद होने जा रहा है FB, WhatsApp और Insta?
16 मई से 26 मई के बीच कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी?
16 मई (गुरुवार)- राज्य दिवस के अवसर गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
19 मई (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
20 May (सोमवार)- लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से मुंबई और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे।
23 मई (गुरुवार)- बुद्ध पूर्णिमा की वजह से देश के कई शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
25 मई (शनिवार)- चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
26 मई (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- 107 रुपये में मिलेगा 3GB डेटा और कॉलिंग का फायदा
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
6 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
7 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
8 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
10 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
10 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
11 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
12 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines