Bank Holidays for Three Days on Bakrid 2025: जून के महीने में 11 से 12 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी, जो अलग-अलग राज्य में हो सकती है। दूसरे शनिवार, चौथे शनिवार और रविवार के अलावा भी बैंक बंद हो सकते हैं जिसकी वजह कोई खास दिन या त्योहार हो सकता है। जून में बकरीद है और इस अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। जबकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां तीन दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि भारत में बकरीद कब है? किस राज्य में बकरीद की छुट्टी है? कहां पर लगातार दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे?
भारत में बकरीद कब है?
इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अनुसार धू अल-हिज्जा के 10वें दिन बकरीद मनाया जाता है। इसे ईद-अल-अधा और ईद-उज-जुहा के नाम से भी जाना जाता है। कुछ जगहों पर दो दिन तो कहीं तीन दिन तक ईद का जश्न मनाया जाता है। सऊदी अरब में चांद दिखाई देने के बाद ही भारत में बकरीद की तारीख तय की जाती है। अरब में 6 जून, 2025 को ईद का चांद दिखाई देगा और भारत में 7 जून, 2025 को बकरीद मनाई जाएगी।
6 जून को कहां बंद रहेंगे बैंक?
6 जून, शुक्रवार को कई जगह बकरीद के अवसर पर सरकारी छुट्टी है। ऐसे में राज्य के बैंकों की छुट्टी रहेगी और बैंक जाकर किए जाने वाले काम नहीं हो सकेंगे। 6 जून को ईद-उल-अधा यानी बकरीद के अवसर पर तिरुवनंतपुरम और केरल के कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे।
7 जून को बैंक बंद रहेंगे या खुले?
7 जून, शनिवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के अवसर पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस तरह से तिरुवनंतपुरम और केरल के कोच्चि में भी बैंक बंद रहेंगे।
यहां तीन दिन लगातार बैंक बंद
भारतीय स्टेट बैंक के अनुसार हर महीने के रविवार को सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहती है। 8 जून को रविवार है और पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे। 6 जून और 7 जून को तिरुवनंतपुरम और केरल के कोच्चि में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 8 जून को भी बैंक बंद रहेंगे जिस वजह से लगातार 3 दिनों के लिए यहां के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवा रहेगी चालू
बैंक बंद होने पर ऑनलाइन सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। बैंकिंग सेवा से एक दूसरे को पैसे भेजने जैसे काम कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल UPI पेमेंट ऐप्स से भी लेनदेन किया जा सकता है। पैसों के निकासी के लिए ATM मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- जून में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
6 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
11 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
12 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
14 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
15 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
17 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
17 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines