Bank Holidays in June 2025: बस कुछ ही दिनों में जून का महीना शुरू हो जाएगा और अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम इस महीने निपटाना है तो पहले ही जान लीजिए कि आपके शहर में कब-कब और किस वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से पहले ही बैंक हॉलिडे लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। बैंक बंद होने पर वहां जाकर करवाए जाने वाले कम नहीं हो पाते हैं। जबकि, ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से लेनदेन हो सकता है। एटीएम मशीन के जरिए कैश निकासी का काम भी हो सकता है। RBI के अनुसार जून के महीने में कुल 13 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। आपके शहर में कब-कब बैंकों की छुट्टी रहेगी? आइए बैंक हॉलिडे लिस्ट के जरिए जानते हैं।
जून के शुरुआत में कब-कब बैंक बंद?
- 1 जून 2025, रविवार कोबैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है और इस वजह से देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 6 जून 2025, शुक्रवार को ईद उल अधा यानी बकरीद है और अवसर पर तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंकों की छुट्टी है।
7 जून को कहां बंद रहेंगे बैंक?
7 जून, शनिवार को बकरीद ईद उल जुहा के अवसर पर देश कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश, भोपाल, हैदराबाद, भुवनेश्वर, तेलंगाना, पणजी, पटना, रायपुर, इम्फाल,चंडीगढ़, जयपुर, चेन्नई, जम्मू, हैदराबाद, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, देहरादून, मुंबई, नागपुर, गुवाहाटी, नई दिल्ली, शिमला, श्रीनगर, रांची और शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 8 जून, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 10 जून, मंगलवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब में बैंकों की छुट्टी होगी।
- 11 जून, बुधवार को संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर गंगटोक और शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 14 जून, शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होगा और इस अवसर पर देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 15 जून, रविवार को सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
- 22 जून, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 27 जून, शुक्रवार को रथयात्रा/कंग रथयात्रा के अवसर पर इंफाल और भुवनेश्वर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 28 जून, शनिवार को महीने के चौथे शनिवार के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 29 जून, रविवार को देश के सभी बैंक साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद रहेंगे।
- 30 जून, सोमवार को आइजोल में बैंकों बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Best FD Banks 2025: भारत में ये टॉप बैंक दे रहे हैं एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न, मिलेगा 9% तक ब्याज दर
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
8 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
12 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
13 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
15 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
16 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
19 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines