Bank Holidays in July 2024: हर महीने की शुरुआत से पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी हो जाती है। ऐसे में कई लोगों के लिए अपने बैंक से जुड़े काम को निपटाने के लिए अपना शेड्यूल तय करना भी आसान हो जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों की छुट्टियां तय की जाती हैं और फिर इसकी एक लिस्ट जारी कर दी जाती हैं। जुलाई के महीने कुल 12 दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं। इस दौरान अलग-अलग अवसर होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
शनिवार और रविवार भी शामिल
आप ये तो जानते ही हैं कि RBI द्वारा रविवार को सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी दी गई है। सप्ताह में एक दिन छुट्टी होने के अलावा दूसरे शनिवार और चौथे रविवार को भी बैंक बंद (July Bank Holidays List 2024) रहते हैं। इन सबके अलावा किसी खास अवसर पर भी बैंकों की छुट्टी होती है। जुलाई में 12 दिनों की बैंक हॉलिडे लिस्ट में दूसरा शनिवार, चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।
जुलाई में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी?
3 जुलाई 2024, बुधवार को बेह दीनखलाम के मौके पर शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
6 जुलाई 2024, शनिवार को MHIP Day के मौके पर अजवाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
7 जुलाई 2024, रविवार को देश के सभी बैंक साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद रहेंगे।
8 जुलाई 2024, सोमवार को कांग (रथजात्रा/ रथ यात्रा) के मौके पर इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
9 जुलाई 2024, मंगलवार को द्रुक्पा त्से-जी के मौके पर गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
13 जुलाई 2024, शनिवार को देश के सभी बैंक दूसरा शनिवार होने के कारण बंद रहेंगे।
14 जुलाई 2024, रविवार को देश के सभी बैंक साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- ITR फाइल न करना पड़ेगा महंगा! हो सकती है कार्रवाई
16 जुलाई 2024, मंगलवार को हरेला के मौके पर देहरादून में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
17 जुलाई 2024, बुधवार को मुहर्रम के मौके पर कई जगह बैंक बंद रहेंगे। तिरुवनंतपुरम, ईटानगर, गुवाहाटी, इंफाल, कोच्चि, कोहिमा, गंगटोक, देहरादून, अहमदाबाद, चंडीगढ़, पणजी और भुवनेश्वर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
21 जुलाई 2024, रविवार को देश के सभी बैंक साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद रहेंगे।
27 जुलाई 2024, शनिवार को देश के सभी बैंक चौथे शनिवार होने के कारण बंद रहेंगे।
28 जुलाई 2024, रविवार को देश के सभी बैंक साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद रहेंगे।
बैंक बंद होने पर भी हो सकते हैं कुछ काम
कैश निकालना हो या फिर किसी के अकाउंट में पैसे भेजने हो, आप इस तरह से बैंक संबंधित कामों को बैंक की छुट्टी होने पर भी निपटा सकते हैं। बैंकिंग सर्विस के जरिए मनी ट्रांसफर जैसे काम हो सकते हैं। जबकि, ATM से कैश निकासी जैसे काम किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ये बैंक दे रहे हैं सस्ते में Home Loan, चुकाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
5 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
8 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
9 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
10 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines