Bank Holidays in February 2025: फरवरी महीने की शुरुआत में देश का आम बजट पेश होगा। 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा बजट 2025-26 को पेश किया जाएगा। अगले दिन बसंत पंचमी और उसके बाद भी फरवरी में कई खास दिन रहेंगे। ऐसे में देश भर के बैंक कुछ खास दिन बंद रहेंगे। जबकि, कुछ राज्यों में खास अवसर होने पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। अगर फरवरी के महीने में आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो पहले ही जान लीजिए कि फरवरी में कब-कब बैंकों की छुट्टी रहेगी।
दरअसल, फरवरी में कुल 14 दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहेगी, लेकिन ये छुट्टियां लगातार नहीं बल्कि बीच-बीच में और अलग-अलग राज्यों में हैं। कुछ राज्यों में महीने में लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे, तो कहीं लगातार 3 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं फरवरी में बैंकों की छुट्टी कब-कब रहेगी?
अगर आपके राज्य में बैंक बंद है तो कुछ काम ऑनलाइन कर सकते हैं। बैंक में जाकर करवाने वाला काम जैसे- चेक या ड्राफ्ट जमा करवाना, पासबुक में कुछ सही करवाना, बैंक लॉकर से जुड़ा कोई काम आदि करना हो तो बैंक के खुले का इंतजार करना होगा। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा के माध्यम से लेनदेन जैसे काम आप कर सकते हैं। इसके लिए बैंक के खुलने का इंतजार नहीं करना होगा।