Bank Holidays February 2024: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हर साल और महीनों में होने वाली बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी जाती है। ऐसे में लोगों के लिए बैंक में जाने से पहले ये जानकारी मिल सकती है कि उनके शहर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं। फरवरी की शुरुआत में काफी दिन बैंक बंद रहे और ये महीना समाप्त होने को है और अभी भी 5 दिन हैं जब बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।
हालांकि, बैंक में जाने वालों को इन 5 दिनों के दौरान बीच में 2 दिन भी मिलेंगे जब वो बैंक संबंधित काम को निपटा सकते हैं। 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti) है और इस अवसर पर भी कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं। जबकि, कई जगहों पर 20 फरवरी को भी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। आइए बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखते हैं और जानते हैं कि आने वाले दिनों में कब-कब और कहां पर बैंक बंद रहने वाले हैं?
लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक
एक या दो दिन नहीं बैंकों की छुट्टी लगातार दो दिनों तक है। हालांकि, इस दौरान कुछ राज्यों में ही बैंक बंद रहने वाले हैं। 19 फरवरी 2024 को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है जिस अवसर पर कुछ राज्यों के बैंक बंद हैं। बेलापुर (Belapur), मुंबई (Mumbai) और नागपुर (Nagpur) में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (Chhatrapati Shivaji Jayanti 2024) के अवसर पर बैंकों की छुट्टी है।
राज्य दिवस के अवसर पर बैंक रहेंगे बंद
20 फरवरी को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी, लेकिन चुनिंदा राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे। 20 फरवरी 2024 को आइजोल और ईटानगर का राज्य दिवस है। इस अवसर पर दोनों राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
3 दिन काम निपटाने को मौका
20 फरवरी के बाद 21 फरवरी, 22 फरवरी और 23 फरवरी 2024 को बैंक का काम निपटा सकते हैं। देशभर के सभी बैंक इन तीनों दिन खुले हुए हैं, लेकिन इसके बाद फिर से लगातार 3 दिन के लिए बैंक बंद हो जाएंगे।
लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
21 से लेकर 23 फरवरी तक बैंकों के काम निपटाने का मौका है, लेकिन उसके बाद 24 और 25 फरवरी को देशभर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 24 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार है और इस दिन पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 25 फरवरी 2024 को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 26 फरवरी को भी बैंक छुट्टी रहेगी, लेकिन न्योकुम के अवसर पर सिर्फ ईटानगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- लेन-देन न करने पर खाली हो सकते हैं बैंक खाते के सारे पैसे! जानें नियम
बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं अपना काम
अगर आपके राज्य या शहर में बैंक बंद है और आपको बैंक से संबंधित काम जैसे- किसी को पैसे ट्रांसफर करना हो, बैंक से पैसे निकालना हो या फिर कैश चाहिए हो तो आप बैंक बंद होने पर भी इन कामों को कर सकते हैं। लेन-देन के काम घर बैठे ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस के जरिए किए जा सकते हैं। जबकि, कैश निकालने का काम आप अपने ATM Card की मदद से ATM मशीन का इस्तेमाल करके कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
5 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
5 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
8 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
9 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
10 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
11 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
13 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
13 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines