Bank Holidays in August 2024: आने वाले दिनों में कई खास अवसर हैं और छुट्टियों की लाइन लगने वाली है। ऐसे में आपके पास भी अपने कई कामों को निपटाने का अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, आपकी छुट्टी होने के साथ-साथ बैंकों की भी छुट्टी हो सकती है और अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो ये जान लीजिए कि आगामी दिनों में बैंकों की छुट्टी कब-कब रहने वाली है?
क्या 15 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद?
जी हां, 15 अगस्त को बैंकों की छुट्टी रहेगी। ये एक राष्ट्रीय छुट्टी दिवस रहेगा। 15 अगस्त 2024 को देश की आजादी के 78वीं वर्षगांठ मनाया जाएगा। भारत को ब्रिटिश हुकूमत से 15 अगस्त के दिन ही साल 1947 में आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Long Weekend: लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टियां; ऐसे लें Boss से 5 दिनों की छुट्टी
लगातार 3 दिन यहां रहेंगे बैंक बंद
15 अगस्त के बाद 16 और 17 को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन दो दिन के बाद बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, लगातार तीन दिन के लिए कुछ ही जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। 18 अगस्त, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 19 अगस्त, सोमवार को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) के अवसर पर देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी। 20 अगस्त, मंगलवार को श्री नारायण गुरु जयंती है और इस अवसर पर तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे। इस तरह से तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में लगातार 3 दिन तक बैंकों की छुट्टी रहेगी।
पूरे देश में लगातार 3 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी
एक तरह के लॉन्ग वीकेंड के बाद फिर से तीन दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी और ये छुट्टियां लगातार तीन दिन के लिए रहेगी। 19 अगस्त के बाद सीधा 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे। 24 अगस्त को चौथा शनिवार है जिस वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 25 अगस्त को रविवार के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है। इसके बाद 26 अगस्त को जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) के अवसर पर बैंकों की छुट्टियां देशभर में रहेगी।
ये भी पढ़ें- हर दिन के 7 रुपये, सालों बाद दिलाएंगे हर महीने 5 हजार रुपये
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
11 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
12 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
13 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
13 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
14 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
14 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
15 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
16 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines