Bank holidays in April 2024: मार्च के महीने की समाप्ति के साथ ही 2023-2024 का फाइनेंशियल ईयर समाप्त हो गया है और नए फाइनेंशियल ईयर 2024-2025 की शुरुआत हो चुकी है। कई राज्यों में नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के कारण बैंकों की छुट्टी भी है। 1 अप्रैल के अलावा इस महीने कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग अवसर के कारण पूरे देश या चुनिंदा राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि अप्रैल में कितने दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं?
इतने दिन बैंक रहेंगे बंद
30 दिनों वाले अप्रैल के महीने में एक या दो दिन नहीं बल्कि कुल 14 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, ये छुट्टी लगातार नहीं होंगी बल्कि अलग-अलग अवसर और राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में नवरात्रि, ईद और दूसरे भी खास अवसर होंगे जब बैंक हॉलिडे रहेगा।
अप्रैल में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल, सोमवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन भी बैंक खुले रहने के कारण कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
5 अप्रैल, शुक्रवार को बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जमात-उल-विदा के कारण हैदराबाद-तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
7 अप्रैल, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
9 अप्रैल, मंगलवार को गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नव वर्ष और पहले नवरात्रि के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
10 अप्रैल, बुधवार को ईद के अवसर पर कोच्चि और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
11 अप्रैल, गुरुवार को ईद के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
13 अप्रैल, शनिवार को दूसरे शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
14 अप्रैल, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- PAN-Aadhaar Link: पैन कार्ड से आधार नंबर करना है लिंक?
15 अप्रैल, सोमवार को हिमाचल दिवस के कारण गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
17 अप्रैल, बुधवार को श्री रामनवमी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिमला, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
20 अप्रैल, शनिवार को गरिया पूजा के कारण अगरतला में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
21 अप्रैल, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
27 अप्रैल शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
28 अप्रैल, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि बैंकों की छुट्टी होने पर आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस की सुविधा भी उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Jio दे रहा है सस्ते में 3 रिचार्ज प्लान, यहां जानें बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
3 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
6 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
7 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
8 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
10 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
11 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
12 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
13 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines