Five Day Working Week: बैंक कर्मचारियों को जल्द ही एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती हैं। ऐसे में सभी बैंक कर्मियों के लिए राहत भरी नौकरी रहेगी और वो भी 5 डे वर्किंग कल्चर का मजा उठा सकेंगे। इतना ही नहीं उनके इंक्रीमेंट के मुद्दे पर भी जल्दी कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। उम्मीद है कि होली से पहले बैंक कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो 5 दिनों के काम करने वाले प्रस्ताव पर सरकार भी जल्द घोषणा कर सकती है।
बैंक यूनियनों द्वारा की गई अपील
दरअसल, बैंक कर्मचारी यूनियनों द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिसंबर, साल 2023 में एक चिट्ठी भेजी गई थी जिसमें संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 5 दिनों काम के लिए अपील की थी। इस मामले को लेकर आई खबर के अनुसार जल्दी बैंकों की 5 दिन काम की अपील पर सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
वर्तमान में सभी बैंक रविवार को बंद रहते हैं और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंकों की छुट्टी रहती है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है।
अच्छे इंक्रीमेंट पर भी फैसला जल्द
5 दिन काम करने की अपील के अलावा बैंक के कर्मचारियों द्वारा इंक्रीमेंट को लेकर भी मांग की गई हैं। कर्मचारियों द्वारा सैलरी में 17 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग की गई है। अगर इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार का ठप्पा लग गया तो बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले 15 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को काफी फायदा हो सकता है।
बढ़ सकते हैं काम के घंटे
पांच दिन काम और सैलरी बढ़ाने की मांग के प्रस्तावों पर अगर सरकार की मंजूरी मिल जाती है तो बैंकिंग कर्मचारियों को फायदा तो होगा ही, लेकिन उनके लिए वर्किंग आवर्स बढ़ाए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 5 डे वर्किंग की सुविधा होने पर बैंकिंग कर्मचारियों को रोजाना 40 मिनट ज्यादा काम कर पड़ सकता है और उनका टाइम टेबल चेंज हो सकता है।
ये भी पढ़ें- जल्दी निपटा लें PPF, पैन-आधार, इनकम टैक्स से जुड़े जरूरी काम
बैंक के कर्मचारियों को सोमवार से शुक्रवार तक 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक की शिफ्ट करनी होगी। जबकि, शनिवार और रविवार वो अपनी छुट्टी का मजा उठा सकेंगे। हालांकि, अभी तक ये सब जानकारी सिर्फ सामने आई है। इस पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि बैंकिंग कर्मचारियों के लिए दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी को साल 2015 से लागू किया गया था। इसके बाद से देश के सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार बंद रहते हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
5 mins ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
11 mins agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
57 mins agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
1 hr agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
15 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
16 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
17 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
19 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
21 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines