Bank Holidays April 2025: साल का चौथा महीना भी बस कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगा। इस महीने कई खास अवसर पर सरकारी छुट्टी रही और बैंकों की छुट्टी भी रही है। हालांकि, अप्रैल के खत्म होने से पहले भी बैंकों की छुट्टी रहेगी। लगातार दो दिनों के लिए बैंक देशभर में बंद रहेंगे। जबकि, एक दिन खुलने के बाद लगातार दो दिनों के लिए फिर से बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, ये छुट्टी देश के सभी राज्य बैंकों की नहीं होगी। चुनिंदा जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। इस दिन मंगलवार और बुधवार रहेगा। आइए जानते हैं कि मई महीना शुरू होने से पहले कहां-कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी?
26 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे या खुले?
26 अप्रैल 2025 को शनिवार है जो महीने का चौथा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। 26 अप्रैल को गौरी पूजन और चौथे शनिवार के कारण देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
27 अप्रैल को बैंक बंद
दरअसल, 26 अप्रैल को चौथा शनिवार है और इसके अगले दिन 27 अप्रैल को रविवार है। इस वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 28 अप्रैल सोमवार को बैंक खुलेंगे।
लगातार दो दिन फिर से रहेंगे बैंक बंद
26 और 27 अप्रैल को देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 29 और 30 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये छुट्टी सभी बैंकों की नही रहेगी। चुनिंदा राज्यों में 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी रहेगी।
29 अप्रैल को कहां बंद रहेंगे बैंक?
29 अप्रैल मंगलवार को परशुराम जयंती है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। यहां रहने वाले लोग बैंक जाकर करवाने वाला काम नहीं करा सकेंगे।
30 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
30 अप्रैल बुधवार को अक्षय तृतीया और बसवा जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इस दिन कर्नाटक में सभी बैंक बंद रहेंगे। बैंक जाकर किया जाने वाला काम नहीं हो सकेगा, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi: फ्री Netflix वाला रिचार्ज प्लान किसका सबसे सस्ता? जानिए
संबंधित खबरें
गौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
33 mins ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
1 hr agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
2 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
5 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
5 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
6 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
14 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
17 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
18 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines