हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bank Holidays This Week: इस हफ्ते 3 दिन बंद रहेंगे बैंक! चेक करें डेट्स

Bank Holidays This Week: 7 से 13 सितंबर 2026 के बीच जयपुर, दिल्ली और अन्‍य शहरों में शनिवार-रविवार की छुट्टियों के साथ बैंक कब बंद रहेंगे. देखें सितंबर महीने की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट.

विज्ञापन
इस हफ्ते अगर आप बैंक जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो सबसे पहले जान लीज‍िए क‍ि 7 से 13 स‍ितंबर के बीच बैंक क‍िस-क‍िस द‍िन बंद रहने वाले हैं. (फ्रोटो क्रेड‍िट- एआई)

अगर आप इस हफ्ते बैंक जाकर चेक जमा करने, कैश निकालने या कागजी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. घर से निकलने से पहले यह जरूर जान लें कि आपके शहर में किस दिन बैंक खुलेंगे और किस दिन ताला लटका रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 7 से 13 सितंबर के बीच कुछ राज्यों में स्थानीय कारणों, स्थानीय चुनावों और दूसरे शनिवार के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

7 से 13 सितंबर के बीच बैंक हॉलिडे लिस्ट

7 से 10 सितंबर (सोमवार से गुरुवार): देशभर के ज्यादातर शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

11 सितंबर (शुक्रवार): जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन की तैयारियों को लेकर दिल्ली में सरकारी छुट्टी का ऐलान हुआ है, जिसका असर कुछ बैंक शाखाओं के काम पर पड़ सकता है.

विज्ञापन

12 सितंबर (दूसरा शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि का अवकाश भी रहेगा.

बैंक यूनियंस ने किया हड़ताल का आह्वान, सितंबर-अक्टूबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद? जानिए पूरी डिटेल

विज्ञापन

13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर की सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

सितंबर महीने की बाकी बची मुख्य छुट्टियां
14 सितंबर:
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, बेलापुर, भुवनेश्‍वर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

15 सितंबर: संवत्सरी और नुआखाई के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में छुट्टी रहेगी.

21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि पर भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में अवकाश रहेगा.

विज्ञापन

22 सितंबर: करमा पूजा के अवसर पर रांची में बैंक बंद रहेंगे.

23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जयंती पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक कार्य स्थगित रहेगा.

विज्ञापन

25 सितंबर: इंद्रजात्रा पर्व के कारण गंगटोक में बैंक की छुट्टी रहेगी.

26 सितंबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशव्यापी अवकाश रहेगा.

विज्ञापन

बैंक बंद रहने पर भी चालू रहेंगी ये ऑनलाइन सेवाएं
अगर छुट्टी के दिन आपको अचानक पैसों का लेनदेन करना पड़े, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इन ऑनलाइन सेवाओं की मदद से आपके काम बिना रुके पूरे हो जाएंगे. Google Pay, PhonePe या Paytm के माध्यम से 24 घंटे पेमेंट कर सकते हैं. NEFT और RTGS के जरिए किसी भी खाते में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं और कैश निकालने और बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम मशीनें चालू रहेंगी.

बता दें क‍ि ड्राफ्ट, नया खाता खुलवाना या चेक क्लियरिंग जैसे काम बैंक खुलने के बाद ही हो सकेंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola