अगर आप इस हफ्ते बैंक जाकर चेक जमा करने, कैश निकालने या कागजी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. घर से निकलने से पहले यह जरूर जान लें कि आपके शहर में किस दिन बैंक खुलेंगे और किस दिन ताला लटका रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 7 से 13 सितंबर के बीच कुछ राज्यों में स्थानीय कारणों, स्थानीय चुनावों और दूसरे शनिवार के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
7 से 13 सितंबर के बीच बैंक हॉलिडे लिस्ट
7 से 10 सितंबर (सोमवार से गुरुवार): देशभर के ज्यादातर शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
11 सितंबर (शुक्रवार): जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन की तैयारियों को लेकर दिल्ली में सरकारी छुट्टी का ऐलान हुआ है, जिसका असर कुछ बैंक शाखाओं के काम पर पड़ सकता है.
12 सितंबर (दूसरा शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि का अवकाश भी रहेगा.
बैंक यूनियंस ने किया हड़ताल का आह्वान, सितंबर-अक्टूबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद? जानिए पूरी डिटेल
13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर की सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
सितंबर महीने की बाकी बची मुख्य छुट्टियां
14 सितंबर: गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, बेलापुर, भुवनेश्वर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
15 सितंबर: संवत्सरी और नुआखाई के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में छुट्टी रहेगी.
21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि पर भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में अवकाश रहेगा.
22 सितंबर: करमा पूजा के अवसर पर रांची में बैंक बंद रहेंगे.
23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जयंती पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक कार्य स्थगित रहेगा.
25 सितंबर: इंद्रजात्रा पर्व के कारण गंगटोक में बैंक की छुट्टी रहेगी.
26 सितंबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशव्यापी अवकाश रहेगा.
बैंक बंद रहने पर भी चालू रहेंगी ये ऑनलाइन सेवाएं
अगर छुट्टी के दिन आपको अचानक पैसों का लेनदेन करना पड़े, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इन ऑनलाइन सेवाओं की मदद से आपके काम बिना रुके पूरे हो जाएंगे. Google Pay, PhonePe या Paytm के माध्यम से 24 घंटे पेमेंट कर सकते हैं. NEFT और RTGS के जरिए किसी भी खाते में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं और कैश निकालने और बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम मशीनें चालू रहेंगी.
बता दें कि ड्राफ्ट, नया खाता खुलवाना या चेक क्लियरिंग जैसे काम बैंक खुलने के बाद ही हो सकेंगे.