हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bank Holidays: यहां लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट

Bank Holidays: देश के किस राज्य में बैंकों की छुट्टी लगातार तीन दिनों के लिए रहने वाली है? किस वजह से बैंक बंद रहेंगे? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
3 दिन के लिए बैंक बंद

Bank Holidays From 10 to 12 May 2025: हर महीने की शुरुआत से पहले ही भारतीय स्टेट बैंक की ओर से बैंकों की छुट्टी लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। किस महीने कब-कब और कहां-कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी? इसके बारे में पहले ही RBI द्वारा जानकारी दे दी जाती है। इसके अलावा किसी कारण से भी बैंकों की छुट्टी अचानक से हो सकती है। बात करें मई महीने की तो इस माह के दूसरे सप्ताह से पहले ही लगातार तीन दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, तीन दिन के लिए देश के सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी नहीं रहेगी। आइए जानते हैं कि लगातार 3 दिन के लिए कब-कब और कहां बैंकों की छुट्टी रहेगी?

10 मई को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार हर महीने के रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। ऐसे में देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। 10 मई को महीने का दूसरा शनिवार है और इस वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

11 मई को कहां बंद रहेंगे बैंक?

10 मई को दूसरे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी और इसके अगले दिन 11 मई, रविवार को सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इस वजह से 11 मई को देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

12 मई को बैंक बंद रहेंगे या खुले?

12 मई, सोमवार को भगवान बुद्ध का जन्म, महापरिनिर्वाण और ज्ञान की प्राप्ति का दिन है जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस अवसर पर देश के कुछ जगहों पर सरकारी छुट्टी है। 12 मई को स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, देश के सभी राज्यों में सरकारी छुट्टी नहीं है।

12 मई को कहां बंद रहेंगे बैंक?

अहिंसा, मानवता और करुणा के संदेश के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन जाना जाता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में सरकारी छुट्टी है। इस वजह से 12 मई, सोमवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी। दूसरे शनिवार, रविवार और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश में छुट्टी रहेगी। इस वजह से लगातार 3 दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bank Holidays: मई में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी? यहां चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola