हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bank Holiday Today: आज दशहरा पर आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद? चेक करें राज्यों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday Today October 20 2026: दशहरा और विजयादशमी के अवसर पर आज देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. जानिए आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं और डिजिटल बैंकिंग का क्या हाल है.

विज्ञापन
आज व‍िजयदशमी के मौके पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे. (फोटो - एआई)

अगर आज आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. आज यानी मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा (विजयादशमी) के कारण देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा.

आज किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

दशहरा, विजयादशमी और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के कारण आज देश के लगभग सभी प्रमुख राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. जिन राज्यों में आज बैंकों की छुट्टी है, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा
  • महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान
  • कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
  • पश्‍च‍िम बंगाल, असम, ओडिशा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्य.

कहां खुले रहेंगे बैंक?
आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक, सिक्किम के गंगटोफ और मणिपुर के इम्फाल जैसे कुछ चुनिंदा केंद्रों पर आज बैंक की छुट्टियां नहीं हैं. इसलिए इन जगहों पर बैंक शाखाएं आम दिनों की तरह खुली रहेंगी. फिर भी, किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी स्थानीय शाखा में फोन करके कंफर्म जरूर कर लें.

विज्ञापन

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं अपने काम?
भले ही आज बैंक की फिजिकल ब्रांच (शाखाएं) बंद हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपकी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. गूगल पे, फोनपे, भीम यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग हमेशा की तरह काम करती रहेंगी. आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. कैश निकालने के लिए एटीएम चालू रहेंगे.

हालांकि, अगर आपको कोई ऐसा काम है जिसके लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है जैसे चेक क्लियरेंस या लोन से जुड़ा काम, तो वह आज नहीं हो पाएगा. ऐसे काम अब बुधवार को ही निपटेंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola