Bank Holiday: आज बैंक हॉलिडे है या नहीं? गणेश विसर्जन, ईद-ए-मिलाद कहां-कहां बंद रहेंगी सेवाएं, जानें सब कुछ

Bank Holiday Today: क्या आज बंद रहेंगे बैंक? आरबीआई की लिस्ट में दो शनिवारों को बंद रहते हैं बैंक तो आज क्यों नहीं खुले होंगे? कुछ राज्यों में अनंत चतुर्दशी तो कहीं ईद की छुट्टी दी गई है। आइए जानते हैं कहां-कहां बैंक क्लोज है।

SOURCE- NEWS 24

Bank Holiday Today: क्या आपके राज्य में भी आज बैंक की छुट्टी है? कई शहरों में आज बैंकिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। आपको बता दें कि इसकी वजह शनिवार नहीं बल्कि ईद-ए-मिलाद और गणोशत्सव हैं। 6 सितंबर को महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन एक बड़ा पर्व माना जाता है। इसलिए, आज बैंक को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। हां, मगर पूरे देश में बैंक बंद नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

कहां-कहां बंद बैंक?

विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक के राज्यवार अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, सिक्किम की राजधानी गंगटोक में, ईद-ए-मिलाद और इंद्रजात्रा के अवसर पर शनिवार, 6 सितंबर, 2025 को बैंक बंद रहेंगे। मगर सभी प्रकार की ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा चालु रहेंगी।

महाराष्ट्र में अनंत चतुर्दशी के लिए 6 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। यहां अलग-अलग क्षेत्रों में गणेश विसर्जन का जश्न मनाया जाता है इसलिए छुट्टी दी गई है। बैंकों की छुट्टियां आरबीआई के वार्षिक अवकाश कैलेंडर में ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ (जो चेक और प्रॉमिसरी नोट जैसे वित्तीय दस्तावेजों को नियंत्रित करता है) के तहत तय की जाती हैं। इसका अर्थ है कि इन छुट्टियों पर ऐसे लेन-देन के काम नहीं होंगे।

विज्ञापन

सोमवार को भी बंद रहेंगे बैंक!

इन राज्यों के लोगों को बैंकिंग सेवा प्राप्त करने के लिए सोमवार का इंतजार करना होगा क्योंकि कल यानी 7 सितंबर को भी रविवार के चलते बैंक का अवकाश रहेगा। मुंबई के लोगों को बता दें कि वहां सोमवार 8 सितंबर को भी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यहां ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 5 सितंबर से स्थानांतरित कर दी गई है।

विज्ञापन

आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 8 सितंबर को मुंबई में बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के लिए जम्मू और श्रीनगर में बैंक हॉलिडे हैं।
  • 23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जी की जयंती पर बैंक बंद रह सकते हैं।
  • 29 सितंबर को दुर्गा पूजा के लिए अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 सितंबर को अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, जयपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक दुर्गा पूजा के लिए बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें-GST की दरें बदलने से 19 लाख करोड़ के डेयरी सेक्टर को होगा बड़ा फायदा, ज्यादा खपत से बढ़ेगी मांग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ