Bank Closed Today: आज 16 जुलाई को बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट बैंक, काम पर निकलने से पहले तुरंत चेक करें अपने शहर की लिस्ट!

Bank Holidays on 16 July 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा और हरेला पर्व के मौके पर आज भुवनेश्वर, देहरादून और इम्फाल जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे। जानिए आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं और कौन सी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।

bank holiday (36)

कुछ शहरों में आज बैंक बंद रहेंगे

Bank Holiday Today: अगर आज यानी 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके काम की है। आज देश के कुछ हिस्सों में ‘जगन्नाथ रथ यात्रा’ और ‘हरेला’ त्योहार के मौके पर सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टी रहने वाली है।

विज्ञापन

हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के मुताबिक, बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों में वहां के त्योहारों के आधार पर तय होती हैं। इसका मतलब यह है कि आज पूरे देश में बैंक बंद नहीं हैं, बल्कि कुछ चुनिंदा जगहों पर ही छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि आज किन शहरों में बैंक बंद हैं और कहां कामकाज सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

16 जुलाई को किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?

आज मुख्य रूप से यहां द‍िए गए शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:

विज्ञापन

भुवनेश्वर (ओडिशा): यहां भव्य जगन्‍नाथ रथ यात्रा उत्सव के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।

देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लोक पर्व हरेला के मौके पर यहां बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

इम्फाल (मणिपुर): यहां भी स्थानीय त्योहार/उत्सव के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।

इन शहरों को छोड़कर देश के अन्य सभी प्रमुख शहरों (जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई आदि) में बैंकों का कामकाज हमेशा की तरह सामान्य रूप से चलेगा।

विज्ञापन

जानिए इन त्योहारों का महत्व
जगन्‍नाथ रथ यात्रा 2026:
ओडिशा के पुरी शहर में आयोजित होने वाला यह एक बेहद पवित्र और विश्व प्रसिद्ध उत्सव है। इसमें भगवान जगन्‍नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को विशाल लकड़ी के रथों में बिठाकर श्रद्धालु बड़ा डंडा (मुख्य मार्ग) से गुंडिचा मंदिर ले जाते हैं। वे वहां एक हफ्ते तक रहते हैं और फिर मुख्य मंदिर लौटते हैं, जिसे बहुदा यात्रा कहा जाता है।

विज्ञापन

हरेला 2026: यह त्योहार हर साल 16 जुलाई को मुख्य रूप से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। हिमाचल के कुछ इलाकों में इसे हरियाली, रिह्याली या दखराइन भी कहते हैं। इस दिन पर्यावरण और हरियाली के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाते हैं।

विज्ञापन

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे आपके काम!
भले ही आपके शहर में आज बैंक की शाखाएं बंद हों, लेकिन आप अपने वित्तीय लेन-देन आसानी से निपटा सकते हैं। सभी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी:

इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स: एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सभी बैंकों के ऐप्स काम करते रहेंगे।

विज्ञापन

यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM): पैसों के ट्रांसफर या कैश निकालने के लिए आप बिना किसी रुकावट के इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ