Bank Holiday: 6 जनवरी को क्या बंद रहेंगे बैंक? पढ़ें RBI का ताजा अपडेट

Bank Holiday: 6 जनवरी को बैंक का काम कराने की सोच रहे हैं तो पहले बैंक की छुट्टियों का शेड्यूल देख लें। RBI ने 2025 के लिए बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। 6 जनवरी (सोमवार) को बैंक की छुट्टी का अपडेट यहां देखें।

Bank Holiday

Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के चलते जनवरी में बैंक कुल 8 दिन बंद रहेंगे। जिसमें सोमवार, 6 जनवरी 2025 को चंडीगढ़ में बैंकों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। बैंकों में यह छुट्टी गुरु गोबिंद सिंह के जन्मदिन के मौके पर रखी गई है। RBI ने जानकारी दी कि बैंक बंद होने की अवधि हर राज्य के क्षेत्रीय और नेशनल हॉलीडे के मुताबिक रहेगी। जानिए जनवरी के महीने में और किस दिन बैंक बंद रहेंगे?

विज्ञापन

चंडीगढ़ में बंद रहेंगे बैंक

6 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई जा रही है। जिस मौके पर चंडीगढ़ के बैंकों में काम नहीं किया जाएगा। हालांकि बाकी सभी जगहों पर बैंक खोले जाएंगे। दरअसल, बैंकों की छुट्टियां नेशनल होलीडे, रिजनल और त्योहारों के हिसाब से रखी जाती हैं। यानी जो त्योहार जिस राज्य के लिए ज्यादा खास होता है वहीं पर बैंकों को बंद रखने पर प्राथमिकता दी जाती है। नेशनल हॉलीडे के अलावा बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को भी कामकाज नहीं होता है।

विज्ञापन

Bank Holiday

जनवरी में ओर कितनी छुट्टियां?

RBI ने जनवरी के महीने में कुल 8 छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें 1 जनवरी 2025 को नए साल पर छुट्टी रही। इसके अलावा 2 जनवरी 2025 को आइजोल, गंगटोक में लूसोंग, नामसूंग में नए साल पर बैंक बंद रखने का ऐलान किया गया। 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर चंडीगढ़ में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

इसके बाद 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति, उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघे संक्रांति, माघ बिहू, हजरत अली के जन्मदिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। 15-16 जनवरी 2025 तिरुवल्लुवर दिवस होगा, जिसके चलते चेन्नई में बैंक रखे जाएंगे। 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और वीर सुरेंद्रसाई जयंती के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। इन 8 छुट्टियों के अलावा इस महीने के रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों को बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ