Bank Holiday on 29 May 2025: भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 मई गुरुवार को बैंकों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। हालांकि, ये एक राज्य छुट्टी है जिस वजह से देश के सभी बैंक बंद नहीं रहेंगे। जिस राज्य में बैंकों की छुट्टी दी गई है वहां के लोगों के बैंक जाकर करवाने जाना वाला काम मुमकिन नहीं हो सकेगा। इसके लिए उन्हें कल का यानी 30 मई, शनिवार के दिन का इंतजार करना होगा। आइए जानते हैं किस राज्य के बैंकों को RBI ने छुट्टी दी है और इसके पीछे की वजह क्या है?
29 मई को क्यों रहेगी बैंकों की छुट्टी?
29 मई गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti 2025) है। ये दिन भारत के वीर और स्वाभिमानी योद्धा को याद करने के लिए मनाया जाता है। महाराणा प्रताप ने मुगल और मेवाड़ के राजा के खिलाफ आजादी की लड़ाई की थी और इन्हें इसका प्रतीक माना जाता है। महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर देशभर में श्रद्धांजलि के अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस वजह से आरबीआई ने भी बैंकों को छुट्टी दी है।
29 मई को कहां बंद रहेंगे बैंक?
29 मई, गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी है। इस वजह से यहां पर सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे।
30 और 31 मई को बैंक बंद रहेंगे या खुले?
30 और 31 मई को बैंकों की छुट्टी नहीं रहेगी। देश के सभी बैंक खुलेंगे और आप बैंक से संबंधित काम को निपटाने के लिए ब्रांच जा सकते हैं। हालांकि, जिस दिन बैंक बंद रहते हैं उस दिन भी कुछ काम हैं जिन्हें किया जा सकता है।
ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा की मदद से कई काम किए जा सकते हैं। इसके अलावा UPI पेमेंट, रेंट भरना, बिजली का बिल भरना, एक दूसरे को पैसे भेजना आदि काम भी डिजिटल पेमेंट ऐप्स की मदद से कर सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग सर्विस से बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। जबकि, ड्राफ्ट जमा करना या चेकबुक से जुड़ा काम करने के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना होता है।
ये भी पढ़ें- Cybersecurity Tips: हैकर्स और स्कैमर्स से रखना है पर्सनल डेटा सुरक्षित? अपनाएं ये 7 साइबर सुरक्षा टिप्स
संबंधित खबरें
Jio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
22 hrs agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
22 hrs agoरिलायंस जियो IPO को लेकर चर्चा तेज, News24 पर एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
23 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
23 hrs agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
1 day agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
1 day agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
1 day agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
1 day agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
1 day ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines