---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Bank Holiday: 29 मई को यहां बंद रहेंगे बैंक, जानें क्यों दी RBI ने बैंकों को छुट्टी?

Bank Holiday on 29 May 2025: RBI के अनुसार आज यानी 29 मई, गुरुवार को सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की छुट्टी रहेगी। ये एक राज्य छुट्टी है तो आइए जान लेते हैं आज कहां बैंक बंद रहेंगे?

---विज्ञापन---

Bank Holiday on 29 May 2025: भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 मई गुरुवार को बैंकों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। हालांकि, ये एक राज्य छुट्टी है जिस वजह से देश के सभी बैंक बंद नहीं रहेंगे। जिस राज्य में बैंकों की छुट्टी दी गई है वहां के लोगों के बैंक जाकर करवाने जाना वाला काम मुमकिन नहीं हो सकेगा। इसके लिए उन्हें कल का यानी 30 मई, शनिवार के दिन का इंतजार करना होगा। आइए जानते हैं किस राज्य के बैंकों को RBI ने छुट्टी दी है और इसके पीछे की वजह क्या है?

29 मई को क्यों रहेगी बैंकों की छुट्टी? 

29 मई गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti 2025) है। ये दिन भारत के वीर और स्वाभिमानी योद्धा को याद करने के लिए मनाया जाता है। महाराणा प्रताप ने मुगल और मेवाड़ के राजा के खिलाफ आजादी की लड़ाई की थी और इन्हें इसका प्रतीक माना जाता है। महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर देशभर में श्रद्धांजलि के अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस वजह से आरबीआई ने भी बैंकों को छुट्टी दी है।

---विज्ञापन---

29 मई को कहां बंद रहेंगे बैंक?

29 मई, गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी है। इस वजह से यहां पर सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे।

30 और 31 मई को बैंक बंद रहेंगे या खुले?

30 और 31 मई को बैंकों की छुट्टी नहीं रहेगी। देश के सभी बैंक खुलेंगे और आप बैंक से संबंधित काम को निपटाने के लिए ब्रांच जा सकते हैं। हालांकि, जिस दिन बैंक बंद रहते हैं उस दिन भी कुछ काम हैं जिन्हें किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा की मदद से कई काम किए जा सकते हैं। इसके अलावा UPI पेमेंट, रेंट भरना, बिजली का बिल भरना, एक दूसरे को पैसे भेजना आदि काम भी डिजिटल पेमेंट ऐप्स की मदद से कर सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग सर्विस से बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। जबकि, ड्राफ्ट जमा करना या चेकबुक से जुड़ा काम करने के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना होता है।

ये भी पढ़ें- Cybersecurity Tips: हैकर्स और स्कैमर्स से रखना है पर्सनल डेटा सुरक्षित? अपनाएं ये 7 साइबर सुरक्षा टिप्स

---विज्ञापन---
First published on: May 29, 2025 07:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola