Banking Alert: 23 जनवरी को कहां-कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी? जानें क्या है वजह

Banking: यदि कल आपको बैंक से जुड़ा कोई कामकाज है तो यह खबर आपके काम की है। 23 जनवरी को बैंकों में छुट्टी रहेगी।

Bank Holiday on 18 September closed cities list public holiday

बैंकों की छुट्टी

Bank Holiday: कल यानी 23 जनवरी को सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। SBI जैसे सरकारी बैंकों से लेकर HDFC जैसे प्राइवेट बैंक तक कल बंद रहेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। गुरुवार को केवल पश्चिम बंगाल, ओडिशा और त्रिपुरा में ही बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सामान्य दिनों की तरह चालू रहेगी।

इस वजह से छुट्टी

कल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और वीर सुरेंद्र साईं जयंती है, इसके उपलक्ष्य में बैंकों में छुट्टी रहेगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वीर सुरेंद्र साईं की जयंती भी 23 जनवरी को मनाई जाती है। वीर सुरेंद्र ओडिशा के महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नायक थे।

25-26 को भी बंद

बैंक 25 और 26 जनवरी को भी बंद रहेंगे। 25 को शनिवार और 26 को रविवार है। मौजूदा व्यवस्था के तहत बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। हालांकि, बैंककर्मी लंबे समय से हर शनिवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले माना जा रहा था कि बैंक कर्मियों की यह मांग पूरी हो सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

चालू रहेगी ऑनलाइन बैंकिंग

बैंक हॉलिडे के दौरान भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक के मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ