Bank Holiday in September 2024: अगस्त के महीने में कई त्योहार और खास अवसर रहे, जिसके कारण बैंकों की छुट्टी भी रही। लगातार कुछ दिनों के लिए अगस्त में बैंक बंद रहे। जबकि, सितंबर का महीना भी कई खास दिनों के साथ रहने वाला है। अगर आपको सितंबर में बैंक से जुड़े काम निपटाने हैं तो महीने की शुरुआत से पहले ही जान लीजिए कि सितंबर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं?
कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से महीने की शुरुआत से पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को साझा कर दिया जाता है। अगस्त की तरह सितंबर में भी कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, लेकिन ये छुट्टियां लगातार नहीं रहने वाली हैं।
September Bank Holiday Full List 2024
1 सितंबर, रविवार को देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।
4 सितंबर, बुधवार को श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि पर गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
7 सितंबर, शनिवार को गणेश चतुर्थी पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
8 सितंबर, रविवार को देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।
14 सितंबर, शनिवार को दूसरा शनिवार और पहला ओणम भी है। इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- September Rule Change: 1 सितंबर से हो जाएंगे ये 5 बड़े बदलाव
15 सितंबर, रविवार को देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।
16 सितंबर, सोमवार को बारावफात के अवसर पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
17 सितंबर, मंगलवार को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर गंगटोक और रायपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
18 सितंबर, बुधवार को पंग-लहब सोल के अवसर पर गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
20 सितंबर, शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
21 सितंबर, बुधवार को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर, रविवार को देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।
23 सितंबर, सोमवार को महाराजा हरिसिंह जी जयंती पर जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
28 सितंबर, शनिवार को चौथा शनिवार है। इस दिन देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
29 सितंबर, रविवार को देश के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है।
ये भी पढ़ें- RBI Rules: इतने दिनों में जरूर करें बैंक खाते से लेनदेन, वरना…
संबंधित खबरें
भारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
41 mins agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
1 hr ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
3 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
9 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
9 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
12 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
13 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines