RBI Bank Holiday 2026 : अक्टूबर आते ही त्यौहारों का मौसम भी शुरू हो जाता है. दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद दिवाली, छठ आदि पर्व का सिलसिला पूरे महीने चलता रहता है. ऐसे में अगर आप अक्टूबर में बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सबसे पहले अक्टूबर में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट (Bank Holiday in October 2026) पर गौर करना चाहिए. हालांकि छुट्टियों की सूची में कई छुट्टियां ऐसी भी हैं, जो किसी खास राज्य या क्षेत्र के लिए हैं.
आइये जानते हैं कि अक्टूबर में बैंक किस-किस दिन बंद रहने वाले हैं और आप किस दिन आसानी से अपने बैंक का काम पूरा कर सकते हैं.
कब-कब है बैंकों में छुट्टी
2 अक्टूबर
2 अक्टूबर (October 2, 2026) को गांधी जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) के मौके पर पूरे देश के बैंकों में छुट्टी है.
10 अक्टूबर
10 अक्टूबर को महालया अमावस्या है और इस अवसर पर कर्नाटक और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी है.
17 अक्टूबर
17 अक्टूबर को महासप्तमी के अवसर पर त्रिपुरा में बैंकों की छुट्टी है.
19 अक्टूबर
19 अक्टूबर को त्रिपुरा, मिजोरम, ओडिशा, तमिलनाडु असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में राम नवमी/दशहरा की छुट्टी है.
20 अक्टूबर
20 अक्टूबर को त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, और आंध्र प्रदेश में दशहरा के मौके पर बैंकों की छुट्टी है. मणिपुर और सिक्कम को छोड़कर सभी राज्यों में 20 अक्टूबर को छुट्टी है.
21 अक्टूबर
21 अक्टूबर को त्रिपुरा, कर्नाटक, सिक्किम, असम और पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है और बैंकों में छुट्टी रहेगी.
22 अक्टूबर
सिक्किम में 22 अक्टूबर को भी दुर्गा पूजा के मौके पर छुट्टी रहेगी.
23 अक्टूबर
इस दिन सिक्कम में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है.
29 अक्टूबर
हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के कारण 29 अक्टूबर को बैंकों में छुट्टी है.
31 अक्टूबर
गुजरात में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लवभाई पटेल का जन्म दिन होने के कारण बैंकों में छुट्टी है.
इसके अलावा बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को और हर रविवार को छुट्टी रहती है. इसलिए बैंक जाने से पहले आप आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट देख लें. हालांकि डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं 24 घंटे चालू रहेंगी.
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines