Bank holiday 2025: भारत में व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों सहित कई आयोजनों के कारण 5 नवंबर से 9 नवंबर तक कई जगहों पर बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे. हालांकि, बैंकों की छुट्टियां शहर-दर-शहर और अवसर के अनुसार अलग-अलग होती हैं. 5 नवंबर से 8 नवंबर तक गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, नोंग्रेम नृत्य से लेकर कनकदास जयंती जैसे कई आयोजन होने वाले हैं, जबकि 9 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. यहां जानिये आपके शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे और क्या कल 5 नवंबर को प्रकाश पर्व, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रास पूर्णिमा के मौके पर आपके शहर में बैंक बंद रहेंगे ? यहां जानिये :
किन जगहों पर बंद रहेंगे 5 नवंबर को बैंक?
कल 5 नवंबर को देश में प्रकाश पर्व, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रास पूर्णिमा मनाया जाएगा. ऐसे में 5 नवंबर को आइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर बैंक की छुट्टी रहेगी.
नवंबर में कब-कब है बैंकों में छुट्टी?
6 नवंबर 2025 को नोंग्क्रेम नृत्य है, इस मौके पर शिलॉन्ग में छुट्टी रहेगी.
7 नवंबर 2025 को वांगला फेस्टिवल है. इस वजह से शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे.
8 नवंबर 2025 को कनकदास जयंती और दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
9 नवंबर 2025 को रविवार का दिन है जो बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होता है. पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
16 नवंबर 2025 को रविवार है और पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
22 नवंबर 2025 को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
23 नवंबर 2025 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है और पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
30 नवंबर 2025 को भी रविवार का साप्ताहिक अवकाश है.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
18 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
19 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
20 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
21 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines