Are Banks Open Today?: अगर आप आज, शनिवार, 15 नवंबर को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि सभी बैंक खुले रहेंगे. आज महीने का तीसरा शनिवार है और सभी बैंक तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं. इस दिन किसी भी राज्य में कोई त्यौहार या सार्वजनिक अवकाश नहीं है, इसलिए देश भर की बैंक शाखाएं सामान्य रूप से काम करेंगी. अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम बाकी है, तो आप निश्चिंत होकर अपने बैंक ब्रांच में जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें : PM Kisan: आ गई खुशखबरी, इस तारीख को जारी होगी 21वीं किस्त
बैंक में छुट्टी के लिए क्या हैं नियम
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अनुसार, रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं. आज तीसरा शनिवार है, इसलिए बैंक की छुट्टी नहीं है और ब्रांच सामान्य रूप से काम करेंगी.
बता दें कि इस साल दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ जैसे प्रमुख त्यौहार अक्टूबर के अंत में ही आ गए. इसलिए नवंबर में कम ही त्योहार हैं. इस वीकेंड पर किसी भी राज्य में त्यौहार से संबंधित छुट्टी नहीं है. बैंक केवल अपने निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के दिन ही बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: टंकी फुल करा लें इन शहरों के लोग, घट गई है पेट्रोल और डीजल की कीमत; चेक करें आज का भाव
आरबीआई के होलीडे कैलेंडर के अनुसार, नवंबर अब जितने दिन रह गए हैं, उसमें चौथे शनिवार और रविवार को छोड़कर, बैंक बंद नहीं हैं. यानी त्यौहारी छुट्टियां नहीं हैं.
ब्रांच बंद हो तो क्या करें
बैंक में जिस दिन छुट्टी हो, उस दिन ग्राहक कई डिजिटल बैंकिंग ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं.
आरबीआई, चेक, ड्राफ्ट और प्रोमिसरी नोट के उपयोग को नियंत्रित करने वाले निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत वार्षिक बैंक अवकाश सूची घोषित करता है. इन उपकरणों से जुड़े लेन-देन निर्दिष्ट छुट्टियों पर उपलब्ध नहीं होते हैं.
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines