हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

FD Interest Rates: इन 7 बैंकों के ऑफर हैं बेस्ट, आपको मिलेगा कुछ ज्यादा

Fixed Deposit Interest Rates 2025: बैंकों में FD एक ऐसा इन्वेस्टमेंट है जिसमें जोखिम लगभग न के बराबर होता है। यदि आप सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करके फैसला लेते हैं तो फायदे में रह सकते हैं।

विज्ञापन

FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD खोलते समय, अलग-अलग बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों की तुलना करना बेहद जरूरी कदम है। वैसे तो अधिकांश बैंकों के FD रेट्स लगभग एक जैसे ही रहते हैं, लेकिन 40-50 बेसिस पॉइंट्स का मामूली अंतर भी फर्क डाल सकता है। इसलिए हमेशा ब्याज दरों की तुलना की आदत डालें।

इस बात का रखें ख्याल

बैंक FD पर ब्याज अमूमन टेन्योर के हिसाब से देते हैं। कहने का मतलब है कि अगर आप 5 साल की FD करवाते हैं तो उस पर मिलने वाला ब्याज 20 साल की FD पर मिलने वाले ब्याज से अलग हो सकता है। ऐसे में 40-50 बेसिस पॉइंट्स का मामूली अंतर भी आपको आखिरी में मिलने वाले अमाउंट में बड़ा फर्क डाल सकता है। इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो 5 साल की FD पर अधिक आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – टैक्स-छूट और बेहतर रिटर्न की है चाहत? ELSS बन सकता है बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन

प्राइवेट बैंकों में ब्याज

प्राइवेट सेक्टर का HDFC बैंक 5 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को 7% और सीनियर सिटीजन को 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। इसी तरह, ICICI बैंक 7% से 7.5 प्रतिशत और Axis बैंक 7% से 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। एक और प्राइवेट लेंडर Yes बैंक सामान्य ग्राहकों को पांच साल की FD पर 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% की दर से ब्याज दे रहा है।

सरकारी बैंकों में ब्याज

सरकारी बैंकों की बात करें, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पांच साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। इसी तरह, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की 1 जनवरी, 2025 से लागू ब्याज दरों के अनुसार, सामान्य ग्राहकों को पांच साल की FD पर 6.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7 प्रतिशत ब्याज मिलता है।

यह भी पढ़ें – Toys Industry: दुनिया का दिल जीत रहे भारत के खिलौने, एक्सपोर्ट 239% बढ़ा

दूसरों से कुछ अधिक

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) सामान्य नागरिकों को बाकी दोनों सरकारी बैंकों की तुलना में कुछ अधिक ब्याज दे रहा है। इस बैंक में 5 साल की FD करवाने वाले सामान्य नागरिकों को 6.8 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इसलिए FD खोलने का फैसला लेते समय हमेशा अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें।

यह भी पढ़ें – भारत की Economy के लिए कैसे हैं संकेत, क्या RBI से मिलेगी राहत? इस रिपोर्ट में हर सवाल का जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें