Bank Closed in Ganesh Chaturthi 2023: रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के बाद से ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में गणेश उत्सव मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत गणेश चतुर्थी से होगी और अनंत चतुर्दशी को इसका समापन होगा। कई जगहों पर इस दिन को 10 दिनों तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस बार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व है। इस मौके पर बैंक तीन दिन बंद (Ganesh Chaturthi 2023 Bank Holiday) रहेंगे। आइए जानते हैं कि आपके शहर में बैंक कब-कब बंद रहेगा।
बैंक तीन दिनों तक रहेंगे बंद (Bank Closed for 3 Days)
गणेश चतुर्थी का पर्व 19 सितंबर को देशभर में मनाया जाएगा। देश के कई राज्यों में इस मौके पर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। अलग-अलग जगहों पर 18 सितंबर, 19 सितंबर और 20 सितंबर को बैंक की छुट्टी रहेगी। ऐसे में आपका कोई जरूरी काम न अटक जाए, इसलिए पहले ही जान लें कि आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं।
18 सितंबर को यहां रहेंगे बैंक बंद
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कैलेंडर की मानें तो 18 सितंबर को विनायक चतुर्थी है जिसे वरसिद्धि विनायक व्रत भी कहा जाता है। इस मौके पर हैदराबाद, तेलंगाना, बेंगलुरू और चेन्नई में बैंक की छुट्टी रहेगी।
19 सितंबर को यहां रहेंगे बैंक बंद
- अहमदाबाद
- मुंबई
- बेलापुर
- पणजी
- भुवनेश्नर
- नागपुर
20 सितंबर को कहां रहेंगे बैंक बंद
20 सितंबर को गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन रहेगा। इस मौके पर दो शहरों में बैंक की छुट्टी होगी। पणजी और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर 2023 में इन दिनों रहेंगे बैंक बंद
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 2023 सितंबर में शनिवार और रविवार को कुल मिलाकर 16 दिनों तक बैंक बंद हैं। श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर 22 सितंबर को बैंक पणजी, कोच्चि और त्रिवेंद्रम में बैंक की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 23 सितंबर को चौथे शनिवार और 24 सितंबर को रविवार के मौके पर पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
इनके अलावा 25 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के मौके पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। 27 सितंबर को मिलाद-ए-शरीफ के मौके पर श्रीनगर, त्रिवेंद्रम, जम्मू और कोच्चि में बैंकों की छुट्टी रहेगी। कई शहरों में 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। 29 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के मौके पर जम्मू और श्रीनगर, गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
7 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
7 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
9 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
10 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
10 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
11 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
13 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
14 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
15 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines