Bank-School Holiday: स्कूलों की छुट्टी? बैंकों में भी नहीं होगा काम, देखें RBI का अपडेट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने बैंकों में कई दिनों काम नहीं हुआ और आने वाले दिनों में भी RBI ने छुट्टियों का ऐलान किया है। जानिए आज और कल कहां पर बैंक और स्कूलों की छुट्टी रहेगी?

Bank and School holiday

रविवार को अवकाश के बाद बैंकों में सोमवार को आमतौर पर काम किया जाता है। सोमवार को बैंकों में आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ होती है, क्योंकि एक दिन की छुट्टी के बाद ज्यादा लोग बैंक पहुंचते हैं। आज यानी 21 अप्रैल को अगर आप बैंक का काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो एक बार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अपडेट देख लीजिए। दरअसल, आज गरिया पूजा है, जिसके चलते त्रिपुरा में बैंकों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। हालांकि, इस दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई से लेनदेन का काम चलता रहेगा। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में आज स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

21 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

सोमवार को देश के कुछ हिस्सों में बैंकों में छुट्टी रहेगी। RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा में आज गरिया पूजा के चलते बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह छुट्टी RBI की नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत दी गई है। इस दौरान बैंकों की छुट्टी सिर्फ त्रिपुरा में रहेगी, बाकी के राज्यों में रोज की तरह काम चलता रहेगा। अगर आप पैसों के लेनदेन का काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सर्विस पूरी तरह से चालू रहेंगी।

कब-कब रहेगी छुट्टी?

26 अप्रैल को (शनिवार) देश में सभी सार्वजनिक और निजी बैंक महीने के चौथे शनिवार और गौरी पूजा के अवसर पर बंद रहेंगे। इसके अलावा, 27 अप्रैल को रविवार के चलते छुट्टी रहेगी। इसके बाद 29 अप्रैल (मंगलवार) को भगवान परशुराम जयंती है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 30 अप्रैल (बुधवार) को कर्नाटक में बैंकों में काम नहीं होगा, क्योंकि इस दिन बसव जयंती और अक्षय तृतीया है।

जम्मू-कश्मीर में बंद रहेंगे स्कूल

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बाढ़ के चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। इसकी जानकारी स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने दी है। उन्होने लिखा कि लगातार खराब मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान के चलते यह ऐलान किया गया है। उन्होंने लिखा कि घाटी के सभी स्कूलों में 21 अप्रैल को कक्षाएं स्थगित रहेंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ