Bank Account Closing Tips: अगर आपके भी पास एक से अधिक बैंक खाते हैं और आपने बिना जानकारियों के साथ अपने बैंक खातें को बंद कर दिया है तो सावधान हो जाएं। दरअसल, बिना जानकारी के बैंक खाते को बंद करवाने से आगे भविष्य में आपको कई समस्याएं उठानी पड़ सकती है। अगर आप भी किसी तरह की समस्याओं में फंसना नहीं चाहते हैं, तो आइए आपको उन बातों के बारे में बताते हैं जिन्हें बैंक खाता बंद करने के दौरान जान लेना सभी के लिए जरूरी है।
बैंक खाता बंद करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आप जिस बैंक खाते को बंद कर रहें हैं तो उसे बंद करने से पहले एटीएम या कॅश के माध्यम से पैसा निकाल लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो फिर अकाउंट बंद करने की प्रक्रिया के बाद आप बैंक चेक के माध्यम से बचे हुए पैसा ले सकते हैं और किसी अन्य खाते के माध्यम से चेक को लगाकर पैसे प्राप्त कर सकते हैं।
अकाउंट बंद करने से पहले करें ये जरूरी काम
- बैंक अकाउंट बंद करवाने के लिए पासबुक, KYC डॉक्यूमेंट्स, चेकबुक और डेबिट कार्ड को लेकर बैंक ब्रांच जाना चाहिए, जिससे बैंक धारक की पहचान की जा सकती है।
- फॉर्म के साथ मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे- आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि सभी को साथ में लगा देना चाहिए। ऐसे में आपके सभी प्रकार के आधारों के साथ बैंक खाता बंद किया जा सकता है।
- बैंक ब्रांच में जाकर अकाउंट बंद करने का एप्लीकेशन फॉर्म भरना जरूरी होता है, जिससे आपका एक लिखित तौर पर बैंक खाता बंद करने का रिकॉर्ड रखा जा सके।
- क्लोजर शुल्क को छोड़कर बाकी पैसों को खाते से निकाल लेना चाहिए, जिससे आपके पैसे आपके पास आसानी से पहुंच सके।
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
3 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
4 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
8 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
11 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
11 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
12 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines