Bank Account Balance Checking Number: वैसे तो ऑनलाइन ऑप्शन होने के कारण हमारे लिए बैंक खाते में मौजूद बैलेंस का पता करना बड़ा ही आसान हो गया है। इसके लिए बस ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा का होना जरूरी है और हाथ में एक स्मार्टफोन के होने की भी जरूरत होती है, लेकिन तब क्या करें जब हम एक स्मार्टफोन यूजर न हो? सरल भाषा में कहें तो अगर हम एक फीचर फोन यूजर हैं जिसमें बैंकिंग ऐप को इस्तेमाल करने का ऑप्शन नहीं मिलता है तो ऐसे में हम मैसेज के जरिए भी बैंक अकाउंट बैलेंस का पता कर सकते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
जी हां, आप अपने फीचर फोन में मैसेज के माध्यम से भी बैंक खाते में मौजूद बैलेंस का पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने फोन से एक नंबर डायल करना होगा, जिसके बाद आपके पास बैलेंस की जानकारी भी मैसेज के माध्यम से आ सकेगी। आइए जानते हैं कि कैसे आप मैसेज के जरिए अपने फीचर फोन में बैंक बैलेंस का पता कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- WhatsApp के चैट लॉक से लेकर इन 7 फीचर्स ने बदला यूजर्स का एक्सपीरिएंस! क्या आपने किया है ट्राई?
How to Check Bank Account Balance via SMS
- सबसे पहले अपने फोन से *99*99*1# नंबर को डायल करें।
- इसके बाद अपने आधार कार्ड का 12 अंकों वाला नंबर एंटर करें।
- इसके जरिए वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो सकेगा और फिर आपके पास एक मैसेज आएगा।
- मैसेज के माध्यम से आप अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस पता कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- UPI Payment Without Internet: नहीं है फोन में इंटरनेट? तो ऐसे करें ऑफलाइन पेमेंट
आधार कार्ड से फोन नंबर को कैसे लिंक कर सकते हैं? आइए वीडियो के माध्यम से जानते हैं।
इस बात का रखें खास ध्यान
आप अगर अपने फीचर फोन या अन्य किसी फोन में एसएमएस के माध्यम से बैलेंस का पता करना चाहते हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका वो ही नंबर लिंक होना चाहिए जो बैंक खाते और आधार कार्ड से भी लिंक हो। आधार नंबर का फोन नंबर से लिंक होना जरूरी है, इसके बाद ही आपके पास मैसेज के जरिए बैलेंस शो हो सकेगा।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
9 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines