Bank 5 Days Working: जल्द ही बैंक कर्मचारियों को छुट्टियों से संबंधित खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दरअसल, लंबे समय से वर्किंग डे कम करने को लेकर कर्मचारियों द्वारा मांग की जा रही है। इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) की ओर से 5 दिनों के लिए वर्किंग और 2 दिनों की छुट्टी की मांग पर ठप्पा लगाया जा चुका है, लेकिन सरकार की ओर से हरी झंडी दिखाना बाकी है। आइए जानते हैं कब तक बैंक सिर्फ 5 दिनों के लिए खुले रहेंगे और दो दिनों की छुट्टी रहेगी?
क्या दिसंबर से सिर्फ 5 दिन खुलेंगे बैंक?
बैंकों के 5 डेज वर्किंग पर भारतीय बैंक संघ (IBA) और कर्मचारी यूनियनों की साझेदारी के बाद सरकार भी मंजूरी दे सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक यानी दिसंबर में 5 दिनों के लिए बैंक खुले रहने का ऐलान किया जा सकता है।इस घोषणा के बाद से बैंक सोमवार से शुक्रवार के लिए खुले रहेंगे। महीने के सभी शनिवार और रविवार बैंकों की छुट्टी रहेगी।
सरकार की मंजूरी का इंतजार
पिछले साल यानी दिसंबर 2023 में 5 दिन बैंक वर्किंग के लिए बैंक यूनियनों और भारतीय बैंक संघ के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) पर साइन करवाए गए थे और इस समझौते में प्राइवेट और सरकारी दोनों बैंक शामिल थे। 8 मार्च 2024 को IBA और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) के बीच एक समझौता हुआ और एक ज्वाइंट नोट पर साइन हुआ। हालांकि, बैंकों के लिए 5 दिनों के काम करने की मंजूरी पर सरकार का हस्ताक्षर होना बाकी है, जिसके बाद ही सभी बैंक हर महीने 5 दिन के लिए खुले और दो दिन के लिए बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- धनतेरस, छोटी-बड़ी दीपावली और भाई दूज पर कब है पब्लिक हॉलिडे?
भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी भी जरूरी
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से बैंकों के टाइम टेबल पर खास ध्यान दिया जाता है। छुट्टियों से लेकर वर्किंग टाइम टेबल के लिए RBI की खास भूमिका होती है। इसलिए ये प्रस्ताव RBI के साथ चर्चा के बाद ही सरकार की ओर से मंजूरी के लिए तैयार हो सकता है। उम्मीद है कि दिसंबर 2024 तक इस प्रस्ताव पर सरकार का ठप्पा लग सकता है।
बैंकों के टाइम टेबल में भी हो सकता है बदलाव
बैंकों के वर्किंग डे के साथ-साथ टाइम टेबल में भी बदलाव होने की उम्मीद है। नए टाइम टेबल के अनुसार वर्किंग टाइम को बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में बैंकिंग कर्मचारियों के लिए काम करने का समय 40 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है। सुबह का समय 9:45 और शाम का समय 5:30 हो सकता है।
ये भी पढ़ें- UPI Tips: बिना डेबिट कार्ड के भी सेट कर सकते हैं UPI पिन,
संबंधित खबरें
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
2 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
4 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
19 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
19 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
22 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
23 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1 day agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines