Bank 5 Day Working: भारतीय बैंक के कर्मचारियों को जल्द ही एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के 6 दिन बैंक कर्मियों को काम नहीं करना पड़ेगा। बस 5 दिन के लिए बैंक खुले रहेंगे और 2 दिनों की छुट्टी बैंक कर्मचारियों को दी जाएगी। इस प्रस्ताव पर बस मंजूरी मिलनी बाकी है। इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुका है।
कब तक हो सकता है 5 दिन बैंक खुलने का ऐलान?
लंबे समय से बैंक कर्मचारी 5 दिन वर्किंग की मांग कर रहे हैं। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक सरकारी मंजूरी मिल जाएगी। इसी साल दिसंबर तक सभी बैंक सिर्फ 5 दिन तक वर्किंग रहेंगे। इसे लेकर पिछले साल से ही चर्चा चल रही है कि बैंक कर्मचारियों के लिए सिर्फ 5 दिन काम करने की अनुमति दी जाए। उम्मीद है कि साल के अंत तक सरकार इस प्रस्ताव पर अपना ठप्पा लगा देगी।
क्या बैंक टाइमिंग में भी होगी कटौती?
बैंक के कर्मचारियों की हर शनिवार और रविवार छुट्टी रहेगी। सिर्फ 5 दिन बैंक खुले रहेंगे, लेकिन अगर बीच में कोई पब्लिक हॉलिडे पड़ेगा, तब भी बैंक बंद रहेंगे। इस प्रस्ताव पर आईबीए और बैंक यूनियन सहमत है, लेकिन आखिरी फैसला सरकार का होना है। ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से भी इसे लेकर चर्चा की जाएगी। बैंक टाइमिंग में किसी तरह की कटौती नहीं होगी बल्कि, वर्किंग टाइम बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: जुलाई में कुल 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट
5 दिन के वर्किंग डेज के साथ क्या रहेगा टाइम?
रिपोर्ट्स की मानें तो जब बैंकों को 5 दिन खुलने की मंजूरी मिलेगी तब बैंक कर्मचारियों को डेली 40 मिनट एक्स्ट्रा करना होगा। ऐसे में बैंक कर्मचारियों के लिए सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक का काम करने का समय रहेगा। हालांकि, अभी प्रस्ताव को मंजूरी मिलना बाकी है और इसके बाद कुछ भी बदलाव हो सकता है। कुछ बैंक कर्मचारियों के अनुसार 2025 की शुरुआत तक उनके पास सरकार नोटिफिकेशन आ सकता है। फिलहाल, सभी बैंक दूसरे शनिवार, चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं।
ये भी पढ़ें- e-Shram Card: मुफ्त में होगा इलाज, 2 लाख रुपये का बीमा भी फ्री; जानें क्या है योजना
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines