हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bakrid 2023: इन शहरों में ईद उल-अजहा के लिए 29 जून को बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

विज्ञापन

Bakrid 2023: बकरीद यानी ईद उल-अजहा के लिए मंगलवार, 29 जून, 2023 को भारत के विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ईद उल-अजहा (जिसे बकरा ईद, बकरीद, ईद अल-अधा के नाम से भी जाना जाता है) दुनिया भर में मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक धार्मिक त्योहार है। ये दिन कुर्बानी का दिन माना जाता है।

वहीं बेलापुर, भुवनेश्वर, गंगटोक, कोच्चि, मुंबई, नागपुर और तिरुवनंतपुरम में बकरीद पर बैंक खुले रहेंगे। ग्राहक इन शहरों में बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यहां के बैंक 29 जून को बंद रहेंगे

अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, पणजी, शिलांग, रांची, शिमला और श्रीनगर। नतीजतन, बकरीद पर इन शहरों में कोई भी बैंकिंग कार्य नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन

विशेष रूप से, आरबीआई द्वारा बैंक छुट्टियों को तीन श्रेणियों के तहत रखा जाता है, जिसमें बैंकों के खातों को बंद करना और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के तहत छुट्टियां शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola