Patanjali Non Food Business : बाबा रामदेवी की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी नॉन फूड बिजनेस को बचने जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो मार्केट में पंतजलि के दंतकांति टूथपेस्ट, तेल, साबुन और शैम्पू जैसे प्रोडक्ट नहीं नजर आएंगे। इसे लेकर कंपनी ने शेयर बाजार को पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के नॉन फूड बिजनेस को बेचने की सूचना दे दी है।
पिछले हफ्ते पतंजलि फूड लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों की बैठक हुई थी। इस बैठक में कंपनी ने नॉन फूड बिजनेस को बेचने का प्रस्ताव रखा। इसे लेकर बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों ने बताया कि नॉन फूड बिजनेस को बेचने से पहले कंपनी की वैल्यू निकाली जाएगी, ताकि इस बिजनेस का सही मूल्य मिल सके।
यह भी पढ़ें : बाबा रामदेव को बड़ा झटका; भरने पड़ेंगे 4.5 करोड़, सुप्रीम कोर्ट ने योग शिविरों पर सुनाया फरमान
कंपनी के प्रस्ताव पर बातचीत करने के लिए अधिकारी नियुक्त
पतंजलि फूड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा कि नॉन फूड बिजनेस को बचने के प्रस्ताव पर बातचीत करने के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है, जो खरीदारों से कंपनी को लेकर मोलभाव करेंगे। इसके बाद ऑडिट कमेटी और बोर्ड आगे का फैसला लेंगे।
यह भी पढ़ें : कौन है वो कपल? जिनकी मदद से बाबा रामदेव शुरू कर पाए 40 हजार करोड़ की कंपनी, गिफ्ट किया आईलैंड
कंपनी पोर्टफोलियो को रही मजबूत
2021 के मई में पतंजलि नेचुरल बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड ने 60 करोड़ में बिस्किट बिजनेस को खरीदा था। कंपनी का मकसद अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करना है। फिर कंपनी ने जून में 3.5 करोड़ में नूडल्स और ब्रेकफास्ट सेरेल्स बिजनेस का सौदा किया था। इसके बाद 2022 के मई में उन्होंने 690 करोड़ रुपये में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड से फूड बिजनेस खरीदा था।
संबंधित खबरें
LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
4 mins agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
12 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
16 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
17 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
19 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
23 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines