दंतकांति जैसे प्रोडक्ट्स नहीं बेचेगी रामदेव की पतंजलि, नॉन फूड बिजनेस का बनाया प्लान; क्या है प्लानिंग?

Baba Ramdev Company patanjali : बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने नॉन फूड बिजनेस को बेचने का मन बना लिया है। इसे लेकर कंपनी ने स्‍टॉक एक्‍सचेंज को सूचना दे दी है। साथ ही कंपनी के सौदेबाजी के लिए अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है।

Patanjali

Patanjali Non Food Business : बाबा रामदेवी की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी नॉन फूड बिजनेस को बचने जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो मार्केट में पंतजलि के दंतकांति टूथपेस्ट, तेल, साबुन और शैम्पू जैसे प्रोडक्ट नहीं नजर आएंगे। इसे लेकर कंपनी ने शेयर बाजार को पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के नॉन फूड बिजनेस को बेचने की सूचना दे दी है।

पिछले हफ्ते पतंजलि फूड लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों की बैठक हुई थी। इस बैठक में कंपनी ने नॉन फूड बिजनेस को बेचने का प्रस्‍ताव रखा। इसे लेकर बोर्ड ऑफ डायरेक्टरों ने बताया कि नॉन फूड बिजनेस को बेचने से पहले कंपनी की वैल्यू निकाली जाएगी, ताकि इस बिजनेस का सही मूल्य मिल सके।

कंपनी के प्रस्ताव पर बातचीत करने के लिए अधिकारी नियुक्त

पतंजलि फूड ने स्‍टॉक एक्‍सचेंज को जानकारी देते हुए कहा कि नॉन फूड बिजनेस को बचने के प्रस्ताव पर बातचीत करने के लिए अधिकारी नियुक्‍त कर दिया गया है, जो खरीदारों से कंपनी को लेकर मोलभाव करेंगे। इसके बाद ऑडिट कमेटी और बोर्ड आगे का फैसला लेंगे।

कंपनी पोर्टफोलियो को रही मजबूत

2021 के मई में पतंजलि नेचुरल बिस्‍किट प्राइवेट लिमिटेड ने 60 करोड़ में बिस्‍किट बिजनेस को खरीदा था। कंपनी का मकसद अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करना है। फिर कंपनी ने जून में 3.5 करोड़ में नूडल्‍स और ब्रेकफास्‍ट सेरेल्‍स बिजनेस का सौदा किया था। इसके बाद 2022 के मई में उन्होंने 690 करोड़ रुपये में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड से फूड बिजनेस खरीदा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ