हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ayushman Card के बिना फ्री में कैसे कराएं इलाज? गरीबों के लिए सीएम योगी का ऐलान

Ayushman Card: जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड होता है, उससे वह 5 लाख तक का फ्री इलाज करा सकते हैं। लेकिन सीएम योगी ने इस कार्ड से जुड़ा एक बड़ा ऐलान कर दिया है। जिससे जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली है।

विज्ञापन

Ayushman Card: सरकार जनता को आर्थिक मदद देने के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसमें राशन से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक लाभ दिया जाता है। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की, जिससे आम जनता 5 लाख तक का इलाज फ्री में करा सकते हैं। इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया जाता है। लेकिन सीएम योगी ने आयुष्मान कार्ड से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास कार्ड नहीं होगा वह लोग भी फ्री में इलाज करवा पाएंगे।

सीएम योगी ने क्या किया ऐलान?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है। हाल ही में उनके पास कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने बीमारियों के इलाज के लिए मदद मांगी थी। जिसपर सीएम योगी ने अफसरों को तुरंत निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनको इलाज के लिए पैसों की जरूरत है, उनका भी ट्रीटमेंट किया जाए। सीएम ने इसके लिए जो भी प्रक्रिया होगी उसको जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: अस्पताल घर आएगा…और होगा इलाज! कई ऑपरेशन थियेटर, Lifeline Express इन लोगों को देती है सुविधा

विज्ञापन

इस दौरान यूपी सरकार ने कहा कि जिन लोगों के पास इलाज के पैसे नहीं और आयुष्मान कार्ड भी नहीं बनाया गया है, ऐसे लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार पैसे देगी। इलाज के दौरान अस्पताल का जो भी खर्च होगा वह राज्य सरकार उठाएगी। इसके साथ ही ये भी निर्देश दिए गए कि अब तक जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है वह भी बनवाया जाए। सीएम के इस आदेश से जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली है।

आयुष्मान कार्ड के फायदे

आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए केंद्रीय सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी। जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड होता है उनको अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में मिलता है। इसके तहत कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण के अलावा कई बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PMJAY Scheme: 5 लाख का इंश्योरेंस फ्री कैसे मिलेगा? जान लें आवेदन करने की प्रक्रिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola