Ayushman card: सरकार द्वारा ऐसी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है, जिनका फायदा गरीब वर्ग से लेकर जरूरतमंद लोग उठा सकते हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए कई ऐसी योजनाएं भी हैं जिनका सीधा लाभ लाभकारियों तक पहुंच सकता है। इनमें से एक आयुष्मान भारत योजना है, जिसे अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना (AB PM-JAY) के नाम से जाना जाता है। इस स्वास्थ्य योजना के तहत लाभकारियों को फ्री में 5 लाख रुपये तक का इलाज मिलता है। इसके लिए आपके पास आयुष्मान योजना कार्ड होना जरूरी है। हालांकि, ये कार्ड किसके पास हो सकता है या आप इसके लिए एलिजिबल है भी या नहीं? आइए जानते हैं कि किन लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने का मौका मिलता है?
क्या है आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना के तहत एक हेल्थ कवर इंश्योरेंस की तरह है। इसके तहत योजना के लिए पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया जाता है। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्डधारकों को लिस्टेड अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। ये कार्ड लाभार्थियों तो 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कवर देता है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card: छोटे बच्चों के भी आधार कार्ड बनवाने के हैं कई सारे फायदे! माता-पिता घर बैठे ऐसे करें अप्लाई
Eligible for Ayushman card
- परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य हो।
- घर-मकान अगर कच्चा हो।
- कोई दिहाड़ी मजदूर हो।
- कोई भूमिहीन व्यक्ति हो।
- कोई अनुसूचित जाति या जनजाति से हो।
- कोई ग्रामीण क्षेत्रवासी या आदिवासी हो।
How To Get Ayushman Card
अगर आप ऊपर बताए गए योजना के पत्र हैं तो आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको पास के जनसेवा केंद्र जाना होगा। इसके लिए दस्तावेजों के तौर पर निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और राशन कार्ड की जरूरत होगी। साथ ही मोबाइल नंबर भी चाहिए होगा, जिससे आपके कार्ड को लिंक किया जा सकेगा।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
1 hr ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
1 hr agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
3 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
6 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
7 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
9 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
9 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines