Axis Max Life Insurance: अब आपको मैक्स लाइफ इंश्योरेंस को खोजने के लिए थोड़ी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ेगी। नहीं, नहीं आप गलत समझ रहे हैं। कंपनी का पता नहीं बदला है, बस नाम बदल गया है। ऐसे में गूगल पर उसे खोजते हुए आपको सर्च बार में थोड़े अक्षर ज्यादा लिखने पड़ सकते हैं। मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MFSL) ने बताया है कि उसकी सब्सिडियरी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम में कुछ बदलाव किया है। बता दें कि ये कंपनियां मैक्स ग्रुप का हिस्सा हैं।
कंपनी को मिलेगा फायदा
कॉर्पोरेट और रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने बाद मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने अपना नाम बदल लिया है। कंपनी को अब एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Axis Max Life Insurance) के नाम से जाना जाएगा। वैसे इसकी घोषणा 22 अक्टूबर 2024 को ही हो गई थी। कंपनी ने तब बताया था कि उसने अपने कॉर्पोरेट नाम और ब्रांड आइडेंटिटी में Axis शब्द जोड़ने का प्रस्ताव रखा है। माना जा रहा है कि रीब्रांडिंग कंपनी के ग्रोथ में एक महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें – आस्था के Maha Kumbh से सबका भला, इकॉनमी होगी मजबूत, कंपनियां कमाएंगी पैसा
किसकी, कितनी हिस्सेदारी?
कुछ वक्त पहले तक, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज की 81% और एक्सिस बैंक की 19.02% हिस्सेदारी थी। इसी साल जून में एक्सिस बैंक ने मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज की सब्सिडियरी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में अतिरिक्त हिस्सेदारी का 3.36 करोड़ रुपए में अधिग्रहण किया था। इसके बाद उसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 19.99% हो गई है।
कैसा रहा है 2024?
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO प्रशांत त्रिपाठी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि कंपनी के लिए 2024 शानदार रहा है। इस दौरान, कंपनी की पॉलिसी में 20% की तेजी दर्ज हुई। उन्होंने दावा किया था कि पॉलिसी के मामले में दूसरी प्राइवेट कंपनियों की तुलना में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस 2 गुना ज्यादा तेजी से आगे बढ़ी।
कैसा है शेयरों का हाल?
मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MFSL) के स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो कल कंपनी के शेयर गिरावट के साथ 1,126.05 रुपए पर बंद हुए थे। हालांकि, इस साल अब तक यह शेयर अपने निवेशकों को 17.89% का रिटर्न दे चुका है। MFSL को कवर करने वाले 18 में से 7 एनालिस्ट ने इसे Strong Buy रेटिंग दी है। जबकि 9 ने इसे Buy रेटिंग दी है। किसी भी एनालिस्ट ने इसे बेचने की सलाह नहीं दी है। यानी उनका भरोसा इस स्टॉक में कायम है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
19 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
19 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
20 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
22 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
23 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines