Fibe Axis Bank Credit Card: ना नंबर, ना ही सीवीवी, ऐसा है ये नया क्रेडिट कार्ड। जी हां। एक्सिस बैंक और फाइब ने मिलकर देश का पहला बिना नंबर और सीवीवी के फ्लैट क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। देश में अभी तक कार्डों के ऊपर नंबर के साथ सीवीवी प्रिंट रहता था। लेकिन अब इस नए कार्ड से सिक्योरिटी को और बढ़ावा मिला है। आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि ये कार्ड काम कैसे करेगा? साथ में नॉर्मल कार्ड से कितना अलग रहेगा?
कार्ड काम कैसे करेगा
सबसे पहले बात करते हैं कि कार्ड बिना किसी नंबर के किस तरह से काम करेगा। तो देखिए नंबर का रोल किसी भी कार्ड पर उसके काम करने के लिए जरूरी नहीं होता है। कार्ड में एक चिप होती है, वहीं से सारा प्रोसेस होता है। इसलिए नंबर सिर्फ ग्राहक की सुविधा के लिए होते हैं।
नॉर्मल कार्ड से कितना रहेगा अलग?
नंबर के अलावा, नाम, सीवीवी, एक्सपायरी डेट, कोई भी डिजिट नहीं होती है। इसके अलावा और कोई भी इसमें बदलाव नहीं है। काम वैसे ही करेगा, जैसे एक नॉर्मल कार्ड करेगा।
ये मिलेंगे बेनिफिट
वहीं बेनिफिट की बात करें तो एक्सिस बैंक और फाइब कई फायदे ग्राहक को दे रही हैं। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऑर्डर के साथ हेलिंग ऐप्स, ऑनलाइन टिकटिंग करने पर 3 फीसदी का कैशबैंक मिलेगा। इसके अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग करने पर 1 फीसदी की छूट दी जाएगी।
यह भी पढे़ं – WhatsApp तुरंत कर लें अपडेट, आ गया एक धांसू फीचर, ये ‘सीक्रेट कोड’ बदल देगा आपकी जिंदगी
सेफ्टी है शानदार
ऑफर के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड पर नंबर, नाम नहीं है तो सेफ्टी कमाल की मिल रही है। मान लीजिए, कार्ड कहीं खो जाता है तो कोई भी इसका मिस यूज नहीं कर पाएगा। क्योंकि कार्ड पर कोई डिटेल्स है ही नहीं। साथ में कार्ड में टेप एंड पे का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। जिसे बैंक के ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 hr agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
17 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
17 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
18 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
21 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines