Sasta Ghar Yojana: गाजियाबाद में किफायती दाम में आवास देने के लिए प्रतीक ग्रुप ने एक स्कीम निकाली है। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में ये स्कीम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय समूह LIG) परिवारों के लिए डिजाइन की गई है। इस स्कीम के के तहत फ्लैटों की कीमत 5.35 लाख, और 12.58 लाख तक रखी गई है। इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
कितनी रहेगी फ्लैट की कीमत?
ये प्रोजेक्ट गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में लाया गया है। 125 करोड़ के इस प्रोजेक्ट (EWS-LIG Housing Project) के तहत सबसे सस्ते घर दिए जाएंगे। जिनकी शुरुआती कीमत 5.35 से 12.5 लाख है। 5.35 लाख रुपये के फ्लैट ईडब्ल्यूएस के लिए हैं, वहीं, एलआईजी के लिए इसकी कीमत 12.58 लाख रुपये रहेगी। इसमें ग्राहकों को कई सुविधाएं दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले YEIDA का जबरदस्त ऑफर! लॉन्च होगी 2 हजार प्लॉट की नई स्कीम! हर वर्ग के लोग कर सकते हैं आवेदन
क्या मिलेंगी सुविधाएं?
इस स्कीम के तहत सोसाइटी में कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें टू व्हीलर पार्किंग के अलावा बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के बैठने के लिए जगह दी जाएगी। इसके आसपास स्कूल, अस्पताल और मार्केट की सुविधाएं भी मिल जाएंगी। यहां पर दिल्ली से कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है।
ऐसे करें आवेदन
इस स्कीम के तहत बुकिंग 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई हैं। जिसमें 18 नवंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्रतीक ग्रुप की ऑफिशियल साइट पर जाएं, जहां पर Unlock Your Dream Home Today नाम का एक सेक्शन दिखाई देगा। यहां पर कुछ कॉलम दे रखे होंगे, जिसमें आपको तमाम जानकारी भरनी होगी। सबसे पहले पूरा नाम भरा जाएगा, उसके बाद ईमेल एड्रेस फिर फोन नंबर भर दें।
इसके बाद एक ऑप्शन दिखेगा जो आई एम इंटरेस्टेड के नाम से होगा, उसमें बाईंग ए होम को सेलेक्ट करें। सब्मिट करने के बाद आपकी जानकारी सेव हो जाएगी। यहां पर आप अपने बजट के मुताबिक घर चुन सकते हैं। यहां पर आप फोन करके भी स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Zomato, स्विगी, ओला, उबर जैसी कंपनियों को देनी पड़ेगी वेलफेयर फीस? क्या आप पर पड़ेगा असर
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
33 secs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
35 mins agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
2 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
5 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
5 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
7 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines