ATM Cash Withdrawal Rules Change: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, अब बदल गया है ATM से कैश निकालने का तरीका, पढ़ें पूरी डिटेल
Edited By Nitin Arora

SBI Recruitment 2023
Edited By Nitin Arora

SBI Recruitment 2023
ATM Cash Withdrawal Rules Change: इंटरनेट की दुनिया जैसे-जैसे मजबूत हो रही है, वैसे ही हैकिंग यानी साइबर अपराधी भी दिन पे दिन बड़े-बड़े फ्रॉड किए जा रहे हैं। बैंकिंग की दुनिया में भी अब जालसाजी बढ़ गई है। बैंक के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। साथ ही कभी अगर किसी का कोई कार्ड खो जाए तो चोरी करने वाला उसके दुरुपयोग के बारे में सोचता है। ऐसे में बैंक किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए ATM से पैसे निकालने को लेकर एक नया मेथड लाया है।
SBI ने एक रूल निकाला है। इसमें अब जो शख्स ATM से पैसे निकालने गया है, उसके नंबर पर एक OTP आएगा, जिसको ATM में पहले डाला जाएगा, जिसके बाद ही कैश निकल पाएगा।
और पढ़िए – Railway for free: भारतीय रेलवे की तरफ से मुफ्त में ट्रेन टिकट कैसे पाएं? चेक करें ये डिटेल्स
नए नियम के मुताबिक, ग्राहक बिना ओटीपी के एटीएम से कैश नहीं निकाल सकते हैं। नकद निकासी के समय ग्राहकों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद ही नकद निकाल सकते हैं।
एसबीआई ने कहा, ‘एसबीआई एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी-आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ एक टीकाकरण है। आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एसबीआई ग्राहकों को पता होना चाहिए कि ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली कैसे काम करेगी।’
बैंक के मुताबिक नया नियम सिर्फ 10,000 रुपये और उससे ज्यादा की निकासी पर ही लागू है। निकासी करते समय ग्राहकों को डेबिट कार्ड पिन के साथ ओटीपी डालना होगा।
और पढ़िए – Indian Govt: क्रिप्टो, ऑनलाइन गेमिंग को लेकर जल्द ये अभियान शुरू करेगी सरकार!
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: