Nitin Arora
Read More
---विज्ञापन---
Atiq Ahmed Car: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। तीनों आरोपियों अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पिछले कुछ महीनों में, राजू पाल हत्याकांड में गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के बाद से अतीक अहमद लगातार खबरों में बना हुआ था। अतीक अहमद की राजनीतिक पृष्ठभूमि और आपराधिक मामले किसी से छिपे नहीं हैं, लेकिन बहुत से लोग उनकी रेयर सुपर SUV के बारे में नहीं जानते हैं जिसपर एक फैंसी वीआईपी नंबर प्लेट लगी है। यूपी में चुनाव लड़ने के दौरान अतीक अहमद को अक्सर Hummer H2 SUV में रोड शो करते देखा गया था।
Hummer H2 General Motors की एक लोकप्रिय SUV है जिसे आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। SUV अपनी मजबूती, आकार, ग्राउंड क्लीयरेंस, स्पेस और इंजन के लिए जानी जाती है। यह अभी भी अमेरिकी सेना द्वारा उपयोग में ली जाती है। हालांकि Hummer H2 की कीमत अमेरिका में इतनी अधिक नहीं है, लेकिन आयात शुल्क के कारण यह भारत में एक रेयर कार बन गई है। एसयूवी की कीमत करोड़ों में मानी जाती है और एक विशेष नंबर प्लेट के साथ वाहन की रकम में और अधिक वृद्धि हुई होगी।
हमर एच2 एसयूवी जिसमें अतीक अहमद को अक्सर कानपुर चुनावों के दौरान यात्रा करते देखा गया था, उसका एक वीआईपी पंजीकरण नंबर था जो कि 786 है, जिसे इस्लाम में भाग्यशाली या पवित्र संख्या माना जाता है। इस रजिस्ट्रेशन नंबर की कीमत भी 10 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। Hummer H2 एक बहुत ही प्रभावशाली कार है। यह एक शक्तिशाली V8 इंजन द्वारा संचालित है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।