Ashneer Grover Vs Anupam Mittal : अनुपम मित्तल और अश्नीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया के सीजन 1 में एक साथ नजर आये थे। शो के दौरान दोनों में अक्सर नोकझोंक होती राहत थी। उस समय लगता था कि शायद यह TRP बढ़ाने का कोई तरीका है, लेकिन बाद में पता चल कि दिनों का रिश्ता ही ऐसा है। मित्तल बतौर जज अब भी इस शो से जुड़े हैं। जबकि अश्नीर ग्रोवर पहले सीजन के बाद शो में दिखाई नहीं दिए।
साधते रहते हैं निशाना
शार्क टैंक इंडिया से भले ही अश्नीर ग्रोवर ने अपना नाता तोड़ लिया हो, लेकिन अनुपम मित्तल पर निशाना साधने का वो कोई मौका नहीं छोड़ते। अनुपम के साथ भी कुछ ऐसा ही है। उन्हें भी जब मौका मिलता है अश्नीर पर शब्दों के तीर दाग देते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने शो के सीजन की फोटो देखकर कुछ ऐसा कहा, जिसे सीधे अश्नीर ग्रोवर से जोड़ा गया। इसके बारे में जानने से पहले, अश्नीर के मित्तल को लेकर किए गए हालिया कमेंट के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें – अमेरिका के असर से लाल हुआ Stock Market, अब यहां से कहां जाएगा बाजार?
सुनाया पुराना किस्सा
अश्नीर ग्रोवर हाल ही में एक पैनल डिस्कशन में शामिल हुए। जब उनसे पूछा गया कि शुरुआती दिनों में अपने ब्रांड को स्थापित करने के लिए उन्होंने क्या सबसे अजीब काम किया, तो उन्होंने अनुपम मित्तल से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। अश्नीर ने कहा, मैं एक बार फंड जुटाने के लिए अनुपम मित्तल के पास गया था। लेकिन वह केवल मुझे गोल-गोल घुमाता रहा और एक भी पैसा नहीं दिया। वह आज भी किसी को कुछ नहीं देता। वह सिर्फ ज्ञान देता है, पैसे नहीं।
याद की सबसे बड़ी उपलब्धि
ग्रोवर ने उन दिनों की याद करते हुए आगे कहा कि मैं अनुपम मित्तल के ऑफिस के नीचे बने कैफ़े में उसका इंतजार करता, जहां एक डोसा वाला था। मैंने उसे भारतपे का एक QR कोड दिया और अनुपम मित्तल से मिलने की कोशिश करते समय यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि बन गई। जब भी उस डोसा वाले का QR काम करना बंद कर देता, तो वह सीधे मुझे कॉल करता। वह शायद उन पहले 10 लोगों में से एक था, जिनके पास हमारा QR कोड था। बता दें कि अशनीर पेमेंट ऐप BharatPe के को-फाउंडर थे।
अश्नीर ने क्यों तोड़ा नाता?
अश्नीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन में ‘शार्क’ के रूप में दिखाई दिए थे, जिससे उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली। इसके बावजूद उन्होंने अगले सीजन में वापसी करने से इनकार कर दिया, और सार्वजनिक रूप से कहा कि पहले सीजन उनका ही ‘दबदबा’ था। साथ ही यह भी कि अब शो उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगा।
‘उनकी आत्मा को शांति मिले’
अब बात करते हैं अनुपम मित्तल के अश्नीर पर किए कमेंट की। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में अनुपम को एक तस्वीर दिखाई गई, जिसमें ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पहले सीजन में बतौर जज दिखे अनुपम मित्तल के अलावा अशनीर ग्रोवर, अमन गुप्ता, गजल अलघ, नमिता थापर, पीयूष बंसल और विनीता सिंह नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को देखकर अनुपम ने कहा, ‘ओह ये तो KBC की है। मैं ये फोटो जानता हूं, ये पहले सीजन के वक्त की है, क्योंकि तब कुछ शार्क्स हमारे साथ थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके इस बयान को अश्नीर ग्रोवर से जोड़कर देखा गया। बता दें कि अनुपम शादी डॉट कॉम के फाउंडर हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
11 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
12 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
13 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
17 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
17 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
19 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
19 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
20 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines