---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

जेब में 500 रुपए लेकर लखनऊ छोड़ा, आज 2 करोड़ के मालिक, पढ़ें आरून प्रेमी की सक्सेस स्टोरी

Arroon Prremi Success Story: गरीबी में बचपन बिताने के बाद काम की तलाश में दर-दर भटकना और फिर शहर छोड़कर अंजान जगह का रुख करना काफी मुश्किल होता है। मगर तमाम मुश्किलों को मात देकर लखनऊ के आरून प्रेमी अब एक बड़े बिजनेसमैन बन चुके हैं।

---विज्ञापन---

Arroon Prremi Success Story: लखनऊ के रहने वाले आरून प्रेमी ने बचपन में कई मुश्किलों का सामना किया। पिता शराब छोड़ने की कोशिश कर रहे थे तो परिवार गरीबी से जंग लड़ रहा था। ऐसे में परिवार का पेट पालने के लिए आरून ने पोस्टर और दीवाली के पटाखे बेचने शुरू कर दिए। हालांकि इस बीच आरोन ने अपनी पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया और लखनऊ विश्वविद्यालय ग्रेजुएशन पूरा कर लिया।

2015 में बदली किस्मत

---विज्ञापन---

पढ़ाई पूरी होने के बाद आरून ने लखनऊ और मुंबई में काम किया। मगर परिवार की आर्थिक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं आया। ऐसे में आरून ने बेंगलुरु जाने का फैसला किया। उस वक्त उनकी जेब में सिर्फ 500-700 रुपए थे। मगर तमाम कठिनाईयों का सामना करने के बाद उन्होंने बेहद कम समय में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ ली। 2015 के बाद आरून ने BYJU’S और Unacademy जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम किया।

arroon prremi

---विज्ञापन---

पाकिस्तान से आया परिवार

आरून यहीं नहीं रुके, उन्हें जिंदगी में कुछ बड़ा करना था। आरून अपने दादा से काफी प्रभावित थे। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय आरून के दादा पाकिस्तान से भारत आए थे और भारतीय रेलवे के साथ करियर शुरू करने के बाद उन्होंने मुंबई में लोगों को एक्टिंग की क्लास दी। आरून के दादा उत्तर प्रदेश के 9वें मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के काफी करीब थे। आरून भी दादा की तरह कुछ ऐसा करना चाहते थे, जिससे सब उन्हें हमेशा याद रखें।

---विज्ञापन---

वैलेंटाइन डे पर खोला दिल का राज

बेंगलुरु में लैविश लाइफस्टाइल जी रहे आरून ने 14 फरवरी 2024 को वैलेंटाइन डे के मौके पर पत्नी से दिल की बात बताई। उन्होंने नौकरी छोड़कर कंपनी शुरू करने की इच्छा जताई। कोई और पत्नी होती तो शायद ये बात सुनकर दुखी हो जाती। लेकिन आरून की पत्नी ने पूरा सपोर्ट किया। आरून ने ढाई लाख रुपए के निवेश के साथ ईवागा एंटरटेनमेंट की नींव रखी।

---विज्ञापन---

कंपनी ने कमाया 2 करोड़ का मुनाफा

---विज्ञापन---

आरून की कंपनी ईवागा एंटरटेनमेंट ने इस साल 2 करोड़ का शानदार प्रॉफिट दर्ज किया है। इस कंपनी में लगभग 1 लाख कर्मचारी काम करते हैं। 500 रुपए से 2 करोड़ की कंपनी के मालिक बन चुके आरून को जानवरों से भी बेहद प्यार है। आरून 1 लाख जानवरों को खाना खिलाना चाहते हैं।

 

First published on: Apr 29, 2024 01:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola