Bootstrapping For Business : बिजनेस के लिए जब फंड की बात आती है तो पहली नजर खुद की जेब पर जाती है। अगर जेब में पैसा न हो तो बैंक से लोन या कोई दूसरा उपाय खोजना पड़ता है। कई बार लोन आसानी से मिल भी जाता है। परेशानी तब आती है जब बिजनेस किसी कारण से फेल हो जाए और जिनसे उधार लिया था, उन्हें चुकाने के लिए पैसे जेब में न हों या बैंक से कोई लोन लिया है तो उसे भी चुकाने की स्थिति में न हों। इसलिए एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो उसके लिए फंड की व्यवस्था Bootstrapping के जरिए करें।
क्या है Bootstrapping
किसी भी इन्वेस्टर या बैंक लोन की मदद लिए बिना खुद की रकम लगाकर स्टार्टअप शुरू करना बूटस्ट्रैपिंग (Bootstrapping) कहलाता है। इसमें कई बार पैरंट्स या उन रिश्तेदार की मदद ले लेते हैं जिसे रकम लौटानी नहीं होती। अगर स्टार्टअप शुरू करना है तो उसके प्री-सीड स्टेज के लिए Bootstrapping अच्छा विकल्प होता है।
ये हैं Bootstrapping के फायदे
- आप कंपनी के मालिक होते हैं और कंपनी पर आपका पूरा कंट्रोल रहता है। आप अपने हिसाब से काम कर सकते हैं।
- बिजनेस में आप कई एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। अगर कोई एक्सपेरिमेंट फेल हो जाए तो चिंता की बात नहीं होती।
- अगर किसी कारण से बिजनेस फेल हो जाता है तो इस बात की चिंता नहीं रहती कि किसी को रकम लौटानी होगी।
- बिना किसी इन्वेस्टर की मदद से जब आपका बिजनेस सफल हो जाता है तो यह अपने आप में एक प्राइज मिलने वाला जैसा होता है।
- इस बात की चिंता नहीं रहती कि बिजनेस पर फोकस सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाने पर होगा। कई बार शुरुआत में बिजनेस पर फोकस उसे जमाने के लिए भी होता है।
यह भी पढ़ें : ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिजनेस शुरू करने के टिप्स, जान लें फायदे और नुकसान
यह भी पढ़ें : सफल बिजनेसमैन बनना है? तुरंत देख डालो ये 5 फिल्में, जोश हो जाएगा हाई
ये हैं Bootstrapping के नुकसान
- अपनी जमापूंजी बिजनेस में लगाना जोखिम भरा भी होता है। अगर बिजनेस सफल नहीं हुआ तो जमा पूंजी डूब जाती है और फिर कर्जे में पड़ सकते हैं।
- कई बार जमा पूंजी स्टार्टअप को शुरू करने में ही खर्च हो जाती है। अगर बिजनेस का विस्तार करना हो तो रकम न होने से वह नहीं हो पाता है। ऐसे में लोन लेना या किसी से पैसा उधार मांगना पड़ सकता है।
- बिजनेस के अवसर सीमित रहते हैं। कई बार बिजनेस अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाते।
- बिजनेस में खर्च सीमित हो जाते हैं। कई बार छोटी-छोटी जरूरत के लिए भी रकम सोच-समझकर खर्च करनी पड़ती है।
संबंधित खबरें
RBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
6 mins agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
9 mins agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
46 mins agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
1 hr agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
2 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
2 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
4 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
4 hrs agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
4 hrs agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines