Bank Open or Closed Today: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. महा नवमी, विजयदशमी (दशहरा) और चौथे शनिवार के कारण इस हफ्ते यानी 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं.
अगर आपका भी इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें. आइए जानते हैं कि आपके राज्य में इस सप्ताह बैंक कब-कब बंद रहेंगे.
क्या 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे?
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 19 अक्टूबर को महा नवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. यूपी के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज 19 अक्टूबर को बंद रहेंगे. रविवार, महा नवमी और 20 अक्टूबर को दशहरा होने के कारण कर्मचारियों और छात्रों को लगातार 3 दिनों की लंबी छुट्टी मिल रही है.
यूपी, बिहार, झारखंड, केरल और तमिलनाडु में 19 अक्टूबर को महा नवमी और आयुध पूजा के कारण बैंकों में फिजिकल काम-काज बंद रहेगा.
19 से 25 अक्टूबर 2026: राज्यवार बैंक छुट्टियों की लिस्ट
अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के हिसाब से बैंक बंद रहेंगे. नीचे दी गई तालिका से अपने राज्य की स्थिति समझें:
बैंक बंद रहने पर कैसे करें अपना काम?
भले ही बैंक शाखाएं (Branches) त्योहारों के कारण बंद रहेंगी, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी. किसी को भी पैसे ट्रांसफर करने के लिए UPI सेवा सुचारू रूप से चलती रहेगी.
कैश निकालने के लिए एटीएम चालू रहेंगे और बैंक के आधिकारिक मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग पोर्टल के जरिए आप फंड ट्रांसफर (NEFT/IMPS) और अन्य काम निपटा सकते हैं.
संबंधित खबरें
त्योहारों के बाद महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान, जानें क्या है वजह
40 mins agoबीपी-शुगर के मरीजों को मिलेगा पूरा इंश्योरेंस क्लेम, कोर्ट का सख्त आदेश
1 hr agoसिर्फ टेलीकॉम नहीं, ग्लोबल टेक कंपनी बनने की राह पर जियो
13 hrs agoJio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
1 day agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
1 day agoरिलायंस जियो IPO को लेकर चर्चा तेज, News24 पर एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
1 day agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
1 day agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
1 day agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
1 day agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines