Bank Holidays October 19 to 25: महा नवमी और दशहरा पर आपके राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
Bank Holidays List October 19-25: महा नवमी, दशहरा और चौथे शनिवार के चलते यूपी, बिहार, दिल्ली, बंगाल में कई दिन बैंक बंद रहेंगे. जानिए 19 से 25 अक्टूबर 2026 की पूरी राज्यवार हॉलिडे लिस्ट.
महा नवमी और दशहरा पर आपके शहर में कब बैंक बंद रहेंगे? निकलने से पहले यहां छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लें.
Bank Open or Closed Today: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही छुट्टियों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. महा नवमी, विजयदशमी (दशहरा) और चौथे शनिवार के कारण इस हफ्ते यानी 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं.
विज्ञापन
अगर आपका भी इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें. आइए जानते हैं कि आपके राज्य में इस सप्ताह बैंक कब-कब बंद रहेंगे.
विज्ञापन
क्या 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे?
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 19 अक्टूबर को महा नवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. यूपी के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज 19 अक्टूबर को बंद रहेंगे. रविवार, महा नवमी और 20 अक्टूबर को दशहरा होने के कारण कर्मचारियों और छात्रों को लगातार 3 दिनों की लंबी छुट्टी मिल रही है.
यूपी, बिहार, झारखंड, केरल और तमिलनाडु में 19 अक्टूबर को महा नवमी और आयुध पूजा के कारण बैंकों में फिजिकल काम-काज बंद रहेगा.
विज्ञापन
19 से 25 अक्टूबर 2026: राज्यवार बैंक छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के हिसाब से बैंक बंद रहेंगे. नीचे दी गई तालिका से अपने राज्य की स्थिति समझें:
बैंक बंद रहने पर कैसे करें अपना काम? भले ही बैंक शाखाएं (Branches) त्योहारों के कारण बंद रहेंगी, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी. किसी को भी पैसे ट्रांसफर करने के लिए UPI सेवा सुचारू रूप से चलती रहेगी.
विज्ञापन
कैश निकालने के लिए एटीएम चालू रहेंगे और बैंक के आधिकारिक मोबाइल ऐप और नेट बैंकिंग पोर्टल के जरिए आप फंड ट्रांसफर (NEFT/IMPS) और अन्य काम निपटा सकते हैं.